आगरा। G-20 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन भारत के विभिन्न प्रांतों द्वारा किया जायेगा। इसी के अंतर्गत ताजनगरी में कलाकारों का जुटना शुरू हो गया है।
बुधवार को बालूगंज स्थित रेस्ट हाउस में गिरिराज के निर्देशन में आसाम से आये बागुरंबा सांस्कृतिक दल के कलाकारों का स्वागत फूल माला पहनाकर एवं पटका पहना कर नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए आगरा) ने स्वागत किया। संस्था निदेशक अलका सिंह ने बताया कि आसाम का यह दल हमारा सहयोगी दल है जो कि पिछले दशक से एनटीए आगरा से जुड़ा हुआ है। यह बहुत हर्ष का विषय है जो सरकार द्वारा G20 के मेहमानों को भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए पूरे भारत के कलाकारों को ताजनगरी में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर गुरमीत स्वीटी कालरा, अनिल वाधवा, मनीषा सिंह, लालाराम तैनगुरिया, रोहित कत्याल, हरीश लालवानी एवं संस्था निदेशक अलका सिंह उपस्थित रहे।
ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...










