• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कोतवाल कहा जाए या मनचला, जिस-जिस जिले में रहे आशिकी के चर्चे सुर्खियों में रहे, निलंबित

कोतवाल कहा जाए या मनचला, जिस-जिस जिले में रहे आशिकी के चर्चे सुर्खियों में रहे, निलंबित

चंद महीने में आगरा में तीन मामले सामने आए, बुलंदशहर में भी महिला कांस्टेबल ने की थी शिकायत

June 23, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। आगरा के रंगीन मिजाज एक कोतवाल पर एक बार फिर से छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे हैं। इस बार महिला दरोगा ने आरोप लगाए हैं। कोतवाल महिला से बोलते हैं कि मेरे कमरे में एसी लगा हुआ है, मेरे साथ ही सोया करो। कमिश्नर ने सीओ एत्मादपुर को मामले की जांच  दी। एसीपी की रिपोर्ट पर पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर और एसएसआई को निलंबित कर दिया है। पुलिस कर्मियों का आपस में कहना है पूर्व में कोतवाल जहां-जहां तैनात रहे हैं, उनकी आशिक मिजाजी की चर्चे सुर्खियों में रहे हैं। आगरा में कुछ ही महीने हुए हैं उन्हें आए और यहां तीन मामले अधिकारियों के पास पहुंच गए हैं।

नगर जोन के एक थाने में एक कोतवाल साहब  तैनात हैं। खास बात यह है कि जहां-जहां वह तैनात रहे हैं उनकी आशिकी के चर्चे सुर्खियों में छाए रहे हैं। बुलंदशहर में जब वह तैनात थे, उस दौरान एंटी रोमियो स्कवॉड में तैनात महिला आरक्षी ने उन पर आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट करने का आरोप लगाया था। महिला आरक्षी ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी व्हाट्सएप चैट के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो में महिला सिपाही ने आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी उससे जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते हैं। इतना ही नहीं उसे आये दिन पिक करने पहुंच जाते हैं और कमरे पर चलने का प्रेशर डालते हैं। महिला सिपाही की वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कम्प मच गया था। 

अब वह आगरा में आ गए तो यहां भी रंगीनमिजाजी की चर्चा थाने में खूब होती रही। अधिकारियों के पास एक शिकायत पहुंची जिसको रफा दफा कर दिया गया।  कुछ दिन पहले  एक युवती के साथ उनकी चैट वायरल हो गई।  इसके कुछ अंश अधिकारियों तक पहुंचे। कोतवाल साहब एक युवती से घर आने की कहते हैं। इस पर युवती ने लिखा कि हमारे मकान पर एलाऊ नहीं है। भइया-भाभी ने बोल रखा है। मकान मालिक हैं, जहां हम रहते हैं। इसके जवाब में कोतवाल की तरफ से गुस्से वाला इमोजी भेजा गया है।  अधिकारियों तक मामला पहुंच गया  तो उन्होंने जांच शुरू कर दी है। अब कोतवाल साहब ने एक और नया कांड कर दिया है। वह अपनी हरकत से बाज नहीं आए। इस बार एक प्रशिक्षु महिला दरोगा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला दरोगा ने कहा है कि 14 मार्च को उसने थाने में आमद कराई थी। इंस्पेक्टर ने उसे अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। वह जब भी थाने में अकेले देखते उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। होली के दिन तो उसे इस बात पर धमकाया कि तुम्हारी रपट लिख दूंग।  महिला दरोगा का आरोप है, इंस्पेक्टर उसे अपने कमरे पर आने के लिए कहते हैं। वह बोलते हैं मेरे कमरे में एसी है वही सोया करो। जब महिला दरोगा ने बाहर कमरा लेना चाहा तो इंस्पेक्टर ने रपट लिख दी और कहा तुम थाने में ही रहोगी। इंस्पेक्टर ने उसे यह भी कह दिया है तुम कहीं शादी नहीं करोगी। मेरे साथ ही रहोगी। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर और एसएसआई को निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है या नहीं इस पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Previous Post

फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

Next Post

निलंबन की भनक लगने और मुकदमा लिखने के डर से पहले ही छुट्टी चले गए इंस्पेक्टर

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
निलंबन की भनक लगने और मुकदमा लिखने के डर से पहले ही छुट्टी चले गए इंस्पेक्टर

निलंबन की भनक लगने और मुकदमा लिखने के डर से पहले ही छुट्टी चले गए इंस्पेक्टर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

लापता चारों शव मिले, 6 दिन में 12 मृत मिले

October 7, 2025

पुलिस ने हमला करने वाले 10 आरोपी पकड़े

December 27, 2021
हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

July 9, 2024
कोहरे में डंपर और ट्रोला की आमने-सामने भिडंत, चालक की मौत

कोहरे में डंपर और ट्रोला की आमने-सामने भिडंत, चालक की मौत

December 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.