• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं..

होमगार्ड प्रमोद ने आत्महत्या करने से पहले लिखा था सुसाइड नोट

June 25, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। बरहन में पुलिस के टॉर्चर की वजह से एक ही परिवार के दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली है। दूसरे भाई ने बरहन थाना पुलिस से कहा भी था कि दो दिन में अगर मेरी सुनवाई नहीं हुई तो मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। बरहन थाना पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की। अगर थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर लेती और उसकी सुनवाई कर लेती तो शायद आज दूसरा भाई जिंदा होता। मृतक का सुसाइड नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने लिखा है- मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की, कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना, बहुत परेशान करते हैं।

गांव रूपधनू के रहने वाले संजय को सादाबाद थाना पुलिस 9 जून की रात उठाकर ले गई थी। उसे 11 जून तक सादाबाद थाने में रखकर थर्ड डिग्री दी गई। इसके बाद शांति भंग में चालान कर दिया गया। संजय को धमकी दी गई थी 22 जून तक अगर उनका जो साला लड़की भगा कर ले गया है, वह नहीं मिली तो उसे फिर से बुलाया जाएगा। इसी डर से संजय ने शनिवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। पेड़ से शव उतरने से रोक दिया था। ग्रामीणों ने कहा था दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के भाई प्रमोद जो कि होमगार्ड थे  उन्होंने बरहन थाना पुलिस से कहा था दो दिन में मेरी सुनवाई नहीं की तो मैं भी आत्महत्या कर लूंगा। उनकी तहरीर पर थाना पुलिस द्वारा सोमवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है इस बात से और सीओ सादाबाद  के लगातार फोन आने से आहत होकर होमगार्ड प्रमोद ने भी उसी पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली जिस पर उसके भाई संजय ने लटककर आत्महत्या की थी। प्रमोद की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस को मौके से खदेड़ दिया। एसीपी सुकन्या शर्मा के सामने  ही पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई घंटे के बाद उन्होंने शव को तब उतरने दिया जब मुकदमा दर्ज हुआ। होमगार्ड प्रमोद ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। उन्होंने लिखा हरिओम दरोगा ने मेरे भाई को उठाया। 2 दिन 11 और 12 जून को हवालात में बंद किया। एक लाख हवालात के सामने मांगे गए। फिर दस हजार लेकर 13 जून को छोड़ दिया। ऑफिस में पैसा दिया। 50 हजार की मांग की। पुलिस और हरिओम दरोगा ने प्रताड़ित किया। मेरा भाई संजय फांसी लगाकर मर गया। अब मुझमें क्षमता नहीं है। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे पास फोन आ रहे हैं। आज ही बयान देने आ जाओ। मैंने कहा कल आऊंगा तो कहते हैं नहीं आज ही आ जाओ। इसलिए मेरा दिमाग ठीक नहीं है। सरकार से प्रार्थना है कि मेरे परिवार की तरफ ध्यान दिया जाए। जय माता दी, जय श्री राम। अंत में उन्होंने लिखा मैंने पुलिस से पंगा लेने की भूल की। कोई पुलिस के खिलाफ नहीं बोलना। बहुत परेशान करते हैं।

मंगलवार को भी गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात रहा। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री व पूर्व विधायक राम प्रताप चौहान, दिगंबर सिंह धाकरे भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने प्रमोद की पत्नी और पिता को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा दिलाया। होमगार्ड कमांडेंट ने भी परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही। प्रोफेसर बघेल ने अधिकारियों से कहा दोषी पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाए।

Previous Post

आगरा के मर्चेंट नेवी अफसर की चीन में मौत, 13 दिन से परिवार शव का कर रहा इंतजार

Next Post

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

पुलिस के टॉर्चर की वजह से दो भाइयों के आत्महत्या के मामले में दरोगा को भेजा जेल, इंस्पेक्टर फरार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

March 13, 2022
संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

संगठित गैंग का साइबर क्राइम टीम ने किया भंडाफोड़, 50 करोड़ से अधिक की ठगी

January 10, 2026
राष्ट्रपति से अपने परिवार के साथ मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन

राष्ट्रपति से अपने परिवार के साथ मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन

August 25, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.