• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कस्टडी रिमांड पर डिब्बा कारोबारी से पूछताछ जारी

कस्टडी रिमांड पर डिब्बा कारोबारी से पूछताछ जारी

गागा पिछले करीब दो माह से फरीदाबाद पुलिस से बच रहा था

June 30, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। डिब्बा कारोबारी स्वदेश वर्मा उर्फ गागा को रिमांड पर लेकर फरीदाबाद पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है  कि करोड़ों की रकम कहां से कहां भेजी जाती है। इस अवैध धंधे में कितने लोग लिप्त हैं। ऑन लाइन धोखाधड़ी का यह अवैध धंधा कब से चल रहा है।

फरीदाबाद साइबर सेंट्रल थाना पुलिस ने साढ़े सात करोड़ की युवती से हुई धोखाधड़ी में छानबीन शुरू की थी। 16 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगरा के स्वदेश वर्मा उर्फ गागा का नाम सामने आया था। दिल्ली से फरीदाबाद पुलिस ने उसके तीन युवकों को उठाया था। उन्होंने पूछताछ में राज उगले थे। गागा को इसकी भनक लग गई थी। वह आगरा से भाग गया था। सीधे नेपाल गया था। चर्चा है कि फरीदाबाद पुलिस से बचने के लिए उसकी दुबई भागने की योजना थी। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी कराया था जिससे किसी भी एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही पुलिस के पास सूचना आ जाए और वह विदेश नहीं भाग पाए। उसकी तलाश में फरीदाबाद पुलिस नेपाल तक गई थी। वहां भी कई जगह छानबीन की थी। सराफा बाजार में गागा की गिरफ्तारी कारोबारियों के बीच खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। बाजार में चर्चा है कि यह तो सिर्फ एक मामला है। गहराई से जांच हुई तो करोड़ों नहीं अरबों का खेल निकलेगा। अवैध वायदा एक्सचेंज के जाल में जो एक बार फंसा वह बर्बाद होकर ही बाहर निकला है।  कारोबारी बता रहे हैं कि करीब एक माह पहले फरीदाबाद पुलिस आगरा आई थी। किनारी बाजार में गागा की वर्मा संचार सेवा के नाम से दुकान है। पुलिस टीम वहां गई थी। उसी के बाद से गागा आगरा से गायब था। उसके पकड़े जाने की चर्चाएं कई दिनों से बाजार में थीं। आगरा में उसका काम दो युवक संभालते हैं। उनके नाम भी फरीदाबाद पुलिस को पता चल गए हैं। गागा की गद्दी नेपाल और दुबई तक है।

Previous Post

राजा मंडी स्टेशन पर दो लोगों को नोटों से भरे दो बैग के साथ पकड़ा

Next Post

56 पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के बाद भी थाने और चौकियों पर दलाल सक्रिय

Related Posts

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई

October 30, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दौरान शुक्रवार को जाम की स्थिति रही। ...

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई

October 30, 2026

आगरा। विगत एक वर्ष में जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन्हें नोटिस देकर चालान...

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत

October 29, 2026

आगरा। गुरुवार को करवाचौथ का सामान लेकर पति और बच्चों के साथ लौट रहे परिवार को आगरा दिल्ली हाईवे पर...

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

October 29, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण के कारण जिले के कक्षा...

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

एक परीक्षा प्रभावित होने से अभ्यर्थी का एक साल बर्बाद होता है बोलीं कुलाधिपति

October 28, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दो दिवसीय नेशनल कॉन्क्लेव-2026 के समापन अवसर पर...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

Next Post
56 पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के बाद भी थाने और चौकियों पर दलाल सक्रिय

56 पुलिसकर्मियों के निलंबित होने के बाद भी थाने और चौकियों पर दलाल सक्रिय

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

10 हजार के इनामिया ने पुलिस के ऊपर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

10 हजार के इनामिया ने पुलिस के ऊपर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

August 10, 2025
मायावती की सभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटने पर मुकदमा

मायावती की सभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटने पर मुकदमा

February 4, 2022
तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

May 6, 2023
हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

हापुड़ में हुई घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

August 31, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • PET परीक्षा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई
  • जिन वाहन स्वामियों के पांच से ज्यादा चालान हो चुके हैं उन पर होगी कार्रवाई
  • करवाचौथ का सामान लेने पति के साथ जा रही पत्नी और बच्चों को कार ने रौंदा, पत्नी और एक बच्चे की मौत
  • PET परीक्षा के चलते कल 12 वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.