आगरा। जगदीशपुरा थाना पुलिस पर दस हजार के इनामिया ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया, उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पथौली बिचपुरी नहर मार्ग पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर उसके ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश का नाम मोहसिन था। उस पर 10 हजार का इनाम था। उसके पास से एक अवैध तमंचा, चोरी की गई सफेद धातु, करीब एक लाख 80 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।











