• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

9 विधानसभा क्षेत्रों में 107 प्रत्याशी मैदान में हैं, 10 फरवरी को मतदान

February 8, 2022
in Politics

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। विधान सभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज शाम 5:00 बजे से आगरा में चुनाव प्रचार थम गया। आज दिन भर सभी प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में वोट मांगने के लिए तेजी से दौड़े। लोगों से हाथ जोड़कर अपील की कि वह उन्हें ही वोट दें। अब यह तो जनता के हाथ में ही है कि वह किसके सिर पर जीत का सेहरा पहनाएगी।

आगरा में 10 फरवरी को प्रथम चरण में मतदान है। आगरा में 9 विधानसभा क्षेत्रों में 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज शाम से चुनाव प्रचार बंद होने के साथ शराब की दुकानें भी बंद हो गई हैं। 

मुख्य प्रत्याशियों की बात करें तो एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल सिंह, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राकेश बघेल ने तूफानी जनसंपर्क करके वोट मांगे। डॉक्टर धर्मपाल सिंह के लिए केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने बघेल समाज को धर्मपाल सिंह को समर्थन देने के लिए कहा।

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य, समाजवादी पार्टी और लोक दल के प्रत्याशी महेश जाटव, बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी किरण केसरी, कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने वोट मांगे। बसपा प्रत्याशी के लिए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मनोज सोनी वोट मांगने के लिए आए।

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो बसपा प्रत्याशी रवि भारद्वाज, भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय, सपा प्रत्याशी विनय अग्रवाल ने जनता के बीच में जाकर वोट देने की अपील की।

छावनी विधानसभा क्षेत्र पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कुंवर चंद वकील, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर जीएस धर्मेश, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भारतेंदु अरुण ने जनता के बीच में जाकर वोट देने की अपील की।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सपा के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम, बसपा के प्रत्याशी शब्बीर अब्बास, कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने तूफानी जनसंपर्क किया।

खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के समर्थन में आज कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी  प्रियंका गांधी रोड शो करने के लिए आईं। भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी और लोक दल के प्रत्याशी रौतान सिंह ने तूफानी जनसंपर्क कर वोट मांगे।

फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा ने रैली निकाली। इसमें भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। भाजपा की रैली में भीड़ देख अन्य प्रत्याशियों के पसीने छूट गए। उधर बसपा प्रत्याशी शैलू जादौन और समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रूपाली दीक्षित ने भी जनता के बीच में जाकर वोट देने की अपील की।

बाह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह के समर्थन में उनके बेटे त्रिपुरदमन सिंह ने  भी वोट मांगे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा, बसपा के प्रत्याशी नितिन वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज दीक्षित ने भी वोट मांगे।

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी चौधरी बाबूलाल, कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत चाहर, सपा और रालोद के प्रत्याशी बृजेश चाहर, बसपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने तूफानी दौरा कर वोट मांगे।

एत्मादपुर से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर धर्मपाल सिंह के लिए बघेल समाज से समर्थन मांगते हुए केंद्रीय कानून राज्यमंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल।
पिनाहट में जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह।
जनसंपर्क के दौरान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के बसपा से प्रत्याशी रवि भारद्वाज।
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए वरिष्ठ बसपा नेता मनोज सोनी।
Previous Post

उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

Next Post

लोक अदालत में आएं, वादों को निपटाएं: नवीन कुमार

Related Posts

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

सांसद राजकुमार चाहर ने आगरा-मथुरा के विकास के लिए मांगा विशेष पैकेज

March 12, 2026

आगरा। लोकसभा में अनुपूरक अनुदानों के दूसरे बैच पर चर्चा के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने देश की आर्थिक स्थिति,...

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

सांसद सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी

March 10, 2026

आगरा। राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन से जुड़े मामले में अदालत...

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

आगरा से उज्जैन के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, राज्यसभा सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

March 10, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा से मध्यप्रदेश के उज्जैन और इंदौर के लिए नई वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन...

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मिशन 2027 की रणनीति पर आगरा में हुआ आरएसएस की बैठक में मंथन

March 7, 2026

आगरा। ताजनगरी आगरा में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। इस बैठक...

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

आगरा। आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले प्रदेश में विकास...

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

कंगना रनौत केस में फिर टली बहस, अब 16 मार्च को होगी सुनवाई

March 6, 2026

अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े मामले में शुक्रवार को भी बहस नहीं हो सकी। विपक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
लोक अदालत में आएं, वादों को निपटाएं: नवीन कुमार

लोक अदालत में आएं, वादों को निपटाएं: नवीन कुमार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

December 5, 2021
दीवाली की रात पटाखों से सात जगहों पर लगी आग

दीवाली की रात पटाखों से सात जगहों पर लगी आग

October 25, 2022
मनी एक्सचेंजर से विदेशी मुद्रा लूट का पुलिस ने किया खुलासा

मनी एक्सचेंजर से विदेशी मुद्रा लूट का पुलिस ने किया खुलासा

July 5, 2023
सेंट पीटर्स स्कूल के सामने 90 मिनिट की पुलिस चेकिंग में 100 गाड़ियों के चालान

सेंट पीटर्स स्कूल के सामने 90 मिनिट की पुलिस चेकिंग में 100 गाड़ियों के चालान

August 30, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब आठ लाख वादों का निस्तारण
  • मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताने पर छोटे ने बड़े भाई की पीटकर की हत्या
  • बैंक खाते से हैकरों ने दो बार मे 98 हजार रुपये पार कर दिए
  • विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का किया आभार व्यक्त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.