• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

उत्तर पर भाजपा बढ़त में तो दक्षिण और छावनी पर त्रिकोणीय मुकाबला

February 8, 2022
in Politics

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। देहात के साथ शहर के विधानसभा क्षेत्रों में भी सुबह से लेकर रात तक चुनावी चर्चाएं देखने को मिल रही हैं। यहां से किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। लोग एक दूसरे से चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों छावनी, दक्षिण और उत्तर में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा कहीं सपा से तो कहीं बसपा से भिड़ती दिखलाई दे रही है ।

आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र

दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 2012 के परिसीमन से पहले तक वह आगरा पश्चिम सीट थी। वर्तमान में यहां से भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान विधायक  योगेंद्र उपाध्याय, बहुजन समाज पार्टी ने रवि भारद्वाज, समाजवादी पार्टी ने विनय अग्रवाल, कांग्रेस ने अनुज शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कुल मतदाताओं की बात करें तो 3,65, 776 मतदाता हैं इनमें 1,98,170 पुरुष और 1,67,579 महिला मतदाता हैं। इस क्षेत्र में मुस्लिम, ब्राह्मण, दलित और वैश्य  मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। सपा ने वैश्य तो  बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय को 1,11,882, बसपा प्रत्याशी जुल्फिकार अहमद भुट्टो को 57657, कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद को 39434 वोट मिले थे। यहां मुकाबला रोचक देखने को मिल सकता है।

छावनी विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित)

छावनी विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यह सीट 1967 में अस्तित्व में आई। कांग्रेस, भाजपा, बसपा के अलावा अन्य किसी दल को यहां से विजय नहीं मिल सकी। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से वर्तमान सरकार में राज्य मंत्री डॉक्टर जीएस धर्मेश, समाजवादी पार्टी ने कुंवर चंद, कांग्रेस ने सिकंदर वाल्मीकि, बहुजन समाज पार्टी ने भारतेंदु अरुण को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर कुल मतदाता 4,62,281 हैं जिनमें 2,52,157 पुरुष और 2,10,0 99 महिलाएं हैं। भाजपा प्रत्याशी जीएस धर्मेश का क्षेत्र में कई बार विरोध हो चुका है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर जाटव समाज के कुंवर चंद वकील पर दांव लगाया है। वही बहुजन समाज पार्टी ने भारतेंदु अरुण पर दांव लगाया है। इस सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है। पिछले चुनाव की बात करें तो यहां पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जी एस धर्मेश को 1,13178, बसपा प्रत्याशी गुटियारी लाल दुर्वेश को 66,853, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ममता को 64683 वोट मिले थे। इस बार भाजपा प्रत्याशी का विरोध होने की वजह से पिछली बार मिले वोटों की संख्या गड़बड़ा सकती है।

 

उत्तर विधानसभा क्षेत्र

उत्तर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां पर लगातार 9 बार से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिल रही है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान विधायक  पुरुषोत्तम खंडेलवाल, बहुजन समाज पार्टी ने शब्बीर अब्बास, समाजवादी पार्टी ने ज्ञानेंद्र गौतम कांग्रेस ने विनोद बंसल को प्रत्याशी बनाया है। मतदाताओं की बात करें तो 4,30,497 मतदाता हैं। इनमें 2,33,324 पुरुष और 1,97,155 महिला मतदाता हैं। यह वैश्य बाहुल्य  सीट मानी जाती है। यहां पुरुषोत्तम खंडेलवाल की जीत फिर से सुनिश्चित मानी जा रही है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा प्रत्याशी जगन प्रसाद गर्ग को 1,35,120 बसपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम को 48,800 सपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को 36 739 वोट मिले। जगन प्रसाद गर्ग की मृत्यु होने के बाद यहां दोबारा चुनाव हुआ जिसमें पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भारी मतों से विजय हासिल की थी।

Previous Post

मारहरा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Next Post

आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

Next Post
आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

आज शाम 5 बजे से थम गया चुनाव प्रचार, सभी ने किया तूफानी जनसंपर्क

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अटल जयंती पर आगरा से मथुरा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

अटल जयंती पर आगरा से मथुरा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

December 25, 2023
पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

पुलिसकर्मियों के साथ फोटो खिंचाकर फेसबुक पर डालकर जमाता था धाक!

February 19, 2023

सपा ने एत्मादपुर से वीरेंद्र चौहान, उत्तर से ज्ञानेंद्र गौतम, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से राजेश शर्मा को बनाया प्रत्याशी

January 17, 2022
विवि में 12 से परीक्षाएं: कई छात्रों के फॉर्म नहीं भरे गए, प्रवेश पत्र आए नहीं, कॉपियां पहुंची नहीं

विवि में 12 से परीक्षाएं: कई छात्रों के फॉर्म नहीं भरे गए, प्रवेश पत्र आए नहीं, कॉपियां पहुंची नहीं

July 10, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.