• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के भुगतान से की लाखों की कटौती

नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के भुगतान से की लाखों की कटौती

कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर की गयी कार्रवाई

July 8, 2024
in administration, Agra, Development, Environment, News

आगरा। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यदाई संस्था स्वच्छता कारपोरेशन को किये जाने वाले भुगतान में से 26 लाख की कटौती करने के आदेश दिये हैं।

शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए नगर निगम की ओर से स्वच्छता कारपोरेशन को अनुबंधित किया हुआ है। कूड़ा कलेक्शन के दौरान अनुबंध में दी गयीं शर्तों के उल्लंघन की शिकायतें लगतार निगम प्रशासन को मिल रही थीं। कई सभासदों ने भी अधिकारियों को इसकी शिकायतें की थीं। इसको लेकर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें सभी एसएफआई, सीएसएफआई और जेडएसओ और संवेदना सोसायटी के अलावा स्वच्छता कारपोरेशन के प्रबंधक सुधीर रेड्डी ने अपने सुपरवाइजरों की टीम के साथ भाग लिया था। बैठक के दौरान डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तेरह वाहनों के अलावा पुश कार्ड, ट्राई साइकिलों समेत करीब 183 अन्य वाहनों को उपलब्ध कराने की मांग स्वच्छता कारपोरेशन से की गई थी । इसके बावजूद कंपनी की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया। पर्याप्त संख्या में मशीनरी और वाहनों की कमी के चलते नगर में शत-प्रतिशत कूड़ा कलेक्शन नहीं हो पा रहा था जबकि कंपनी को अनुबंध के अनुसार शत प्रतिशत कूड़ा कलेक्शन करना था। इसके लिए कंपनी की ओर से निगम प्रशासन को कोई समयवद्व कार्ययोजना भी उपलब्ध नहीं कराई गयी। समीक्षा बैठक के बाद इसकी रिपोर्ट नगरायुक्त को सौंपी गयी इसमें स्पष्ट कहा गया कि स्वच्छता कारपोरेशन द्वारा कूड़ा कलेक्शन सही प्रकार से न करने के कारण निगम की छवि धूमिल होने के साथ साथ इसका प्रतिकूल प्रभाव आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पर भी पड़ने की संभावना है।

चेतावनी के बाद भी कार्यप्रणाली में नहीं किया सुधार
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम द्वारा नगर आयुक्त को सौंपी गयी रिपार्ट में स्पष्ट किया गया कि चेतावनी देने के बावजूद स्वच्छता कारपोरेशन के कर्मचारी प्रोपर यूनीफोर्म में डोर टू डोर कू़ड़ा कलेक्शन नहीं कर रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन करने वाले वाहनों में पन्द्रह साल से कम उम्र के बच्चों को ले जाया जा रहा है। जो श्रम कानूनों के विपरीत है। कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियों में डोमेस्टिक सेनेटरी वेस्ट व डोमेस्टिक हजारडस के लिए दो डस्टबिन नहीं लगाये गये हैं।

सभासदों ने भी की थीं शिकायतें
स्वच्छता कारपोरेशन की कार्यप्रणाली पर नगर के तमाम समासदों की ओर से भी सवाल उठाये जा रहे थे। उनका कहना कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली गाड़ियां न तो कूड़ा कलेक्शन के समय वाहनों पर बजाई जाने जिंगल वैल बजा रही हैं और न ही वे घरों सामने रुक रहीं हैं जिससे लोग अपना कूड़ा वाहन में डाल सकें।

Previous Post

शाहगंज में भोले बाबा के घर के बाहर धरने पर बैठा युवक

Next Post

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का आगरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Related Posts

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे

July 27, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने सवारी बनाकर लोगों को लूटने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को...

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे

July 27, 2026

आगरा। जिले के जरार (बाह) क्षेत्र में घेवर बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी अचानक आग लगने से पिता-पुत्र...

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली

July 26, 2026

आगरा। ताजमहल पर रविवार को विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया। हैरानी की बात यह रही कि बंदर के...

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया

July 26, 2026

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का...

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

कमला नगर से गायब हुए दो छात्रों को पुलिस ने हरिद्वार से खोज निकाला

July 25, 2026

आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए कक्षा नौ के दोनों...

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

अब न कर्फ्यू न दंगा है, यूपी में अब सब चंगा ही चंगा: योगी आदित्यनाथ

July 25, 2026

आगरा। शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस की...

Next Post
शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का आगरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति का आगरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रोफेसर बीके सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति

प्रोफेसर बीके सारस्वत बने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति

July 23, 2025
मुस्लिमों का आदर्श बाबर नहीं, बल्कि पैगम्बर मोहम्मद और सूफी-संत हैं: सुमन

मुस्लिमों का आदर्श बाबर नहीं, बल्कि पैगम्बर मोहम्मद और सूफी-संत हैं: सुमन

December 8, 2024
लाटरी में इनाम का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग को पकड़ा

लाटरी में इनाम का झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले गैंग को पकड़ा

July 13, 2024
सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

May 19, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बिजलीघर चौराहे से लिफ्ट देकर गाड़ी में बैठाते और सुनसान जगह पर ले जाकर लूट लेते थे
  • बाह में घेवर बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, पिता-पुत्र समेत पांच लोग झुलसे
  • ताजमहल पर विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया, एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली
  • मुख्यमंत्री ने यूनिवर्सिटी में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.