• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आर्ट ऑफ लिविंग की मधुर धुनों से गुंजायमान हुआ यूथ हॉस्टल

आर्ट ऑफ लिविंग की मधुर धुनों से गुंजायमान हुआ यूथ हॉस्टल

एपेक्स सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता  ने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है

July 14, 2024
in Agra, Cultural, Health, News

आगरा। दिन-प्रतिदन के तनाव और चिंता के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसके माध्यम से तनाव और चिंताओं को दूर कर जीवन में खुशी और आनंद लाने की कला सीखी जाती है।

 रविशंकर द्वारा संचालित संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम योग, ध्यान और प्राणायाम पर आधारित हैं, जो मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं। इन तकनीकों के माध्यम से व्यक्ति मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त कर सकता है।इसी श्रृंखला में रविवार को योग द्वारा जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संगीत, ध्यान व स्वादिष्ट भोजन के संगम का सफल आयोजन यूथ हॉस्टल में किया गया।

इस भजन संध्या में संगीत कला का प्रदर्शन तन्मय मिश्रा व उनकी टीम द्वारा किया गया। योग व बौद्धिक वार्ता रश्मिन पुलेकर (अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक व टीईडीएक्स वक्ता, आर्ट ऑफ़ लिविंग) द्वारा की गई। सत्र में अनेक पाठ्यक्रमों के विषय में समझाया जो सात वर्ष से 80 वर्ष के वर्ग के लिए बने हैं। यह भी सिखाया गया कि योग द्वारा किस प्रकार हम तनावमुक्त जीवनयापन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में कर्णप्रिय संगीत व मधुर भजनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय कर दिया। सत्र में अनेक एपेक्स सदस्यों सहित लगभग 150 लोग सम्मिलित हुए। इस संबंध में एपेक्स सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता  ने कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है और हमें इसका बेहतर ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भी भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के विषय में शीघ्र ही सूचित किया जाएगा। कार्यक्रम में ममता रल्ली ने बताया कि आज के समय में हर आयु के लिए इस प्रकार के प्राणायामों की अत्यधिक आवश्यकता है क्योंकि हर व्यक्ति किसी न किसी तनाव में जी रहा है। उन्होंने जीवन में योग के महत्व को समझाया।

एपेक्स सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता अपने विचार व्यक्त करते हुए।

Previous Post

बहन से प्रेम संबंध के चलते बीयर पीने के बहाने बुलाकर कर दी युवक की हत्या

Next Post

एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदारी पर सोल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

खंदारी पर सोल के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

October 8, 2022
करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

करवा चौथ के चलते कपड़े, जेवर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भारी भीड़

October 8, 2025
यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

August 19, 2023
भाजपा के नए जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बने

भाजपा के नए जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता बने

March 16, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.