आगरा। आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की सोमवार को कट ऑफ जारी हो गई है। कट ऑफ जारी होने के बाद छात्रों के चेहरे पर खुशी है।
इस समय सभी कॉलेजों में प्रवेश का दौर चल रहा है। आरबीएस कॉलेज एडेड कॉलेज है। इसमें प्रवेश लेकर पढ़ना छात्रों का एक सपना होता है। प्रवेश कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर पूनम तिवारी ने बताया कि सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए प्रवेश समिति द्वारा कट ऑफ जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग की कट ऑफ 66.6, ओबीसी की 61.8, एससी वर्ग की 61.00 एसटी वर्ग की 65.8, ईडब्ल्यूएस की 47.5, पीएच की 73.6 है। सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और पीएच वर्ग की 19 जुलाई को, ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के छात्रों की 20 जुलाई को सुबह 10:00 से छात्र कल्याण भवन में काउंसलिंग होगी। छात्रों को हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण पत्र, एनएसएस, एनसीसी प्रमाण पत्र साथ लेकर जाना है।











