• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ कराया परिक्रमा मार्ग

July 29, 2024
in administration, Agra, Cultural, Environment

आगरा। परिक्रमा के दौरान शिवभक्तों के लिए आयोजित भंडारों की वजह से परिक्रमा मार्ग पर हुई गंदगी को नगर निगम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कुछ ही घंटों में साफ करा दिया।

सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों द्वारा नगर के प्रमुख शिवमंदिर राजेश्वर, बल्केश्वर, पृथ्वीनाथ और कैलाश मंदिर की परिक्रमा लगाई जाती है। इस दौरान शिवभक्त रास्ते में पड़ने वाले मनकामेश्वर और रावली जैसे प्रख्यात शिवमंदिरों में जलभिषेक करने के लिए जाते हैं। शिवभक्तों की आवभगत के लिए परिक्रमा मार्ग और मंदिरों के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा भंडारों का आयोजन किया जाता है। भंडारे के दौरान दोनों गिलास और पत्तल आदि के उपयोग के कारण मार्गो पर भारी गंदगी हो जाती है। इसीलिए परिक्रमा के उपरांत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से परिक्रमा मार्ग के लिए सफाई कर्मियों की 58 टीमों का गठन कर उन्हें दायित्व सौंपे थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि एक टीम में सफाई नायक के अलावा चार और सदस्यों को रखा गया था। इन पर जेडएसओ सीएसएफआई और एसएफआई भी अलग से नगर रख रहे थे। सोमवार अलसुबह से प्रारंभ हुए इस अभियान में नगर निगम ने सभी 92 ट्रैक्टरों को भी मैदान में उतार दिया था। सभी टीमों का नेतृत्व दस नोडल अधिकारी कर रहे थे। सुबह छह बजे से सक्रिय हुई नगर निगम की टीमों ने दोपहर बारह बजे तक अधिकांश मंदिरों के आसपास व परिक्रमा मार्ग पर फैला कचरा उठवा कर खत्ताघरों को भिजवा दिया था। इस दौरान सभी नोडल अधिकारी अपने अपने रुट पर भ्रमणशील रहे।

बोदला सिकंदरा रोड पर कार्य में लापरवाही पर दो का वेतन रोका

बोदला सिकंदरा रोड पर सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने एक सुपरवाइजर और एसएफआई का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किये हैं। सोमवार को अपर नगर आयुक्ति आयुक्त कलक्ट्रैट चौराहा से सिकंदरा होते हुए नगर निगम तक परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान बोदला सिकंदरा मार्ग पर कूड़े कचरे के ढेर लगे हुए थे। मौके पर सफाई नायक रंजीत बैठे मिले जबकि पांच सफाई कर्मी कार्य कर रहे थे। क्षेत्रीय मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मुनेष कुमार भी मौके से गायब थे। जब इनसे मोबाइल फोन से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि जुर्माना चालान की कार्रवाई में व्यस्त हैं। गंदगी को लेकर सफाई नायय भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर कार्रवाई करते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दोनों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश देते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण लेने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिये हैं।

राजेश्वर मंदिर के निकट स्थापित शिव का डमरु बना आकर्षण का केंद्र

राजेश्वर मंदिर के निकट सौ फुटा मार्ग पर नगर निगम की ओर से वेस्ट मेटेरियल से बनाया गया शिव का डमरु परिक्रमार्थियों और भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने शिव के डमरु के साथ जमकर सेल्फी ली। जेडएसओ राजीव बालियान बताया कि इसका निर्माण स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने ट्रिपिल आर की थीम पर किया था। इसके अलावा सभी मंदिरों में नगर निगम की ओर से जीरो वेस्ट इंवेंट को प्रमोट करने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाये थे जहां लोगों ने खड़े होकर फोटो खिचवाईं।

Previous Post

कमलानगर थाने के दरोगा ने बदमाशों को पकड़ने के नाम पर मांगे थे 35 हजार, 6 महीने बाद जो खुलासा किया वह पीड़ित के किसी काम का नहीं

Next Post

ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान दो कांवड़ियों को रौंद दिया

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान दो कांवड़ियों को रौंद दिया

ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान दो कांवड़ियों को रौंद दिया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

श्रमिकों के पंजीयन में मंडल में आगरा और मथुरा की सबसे कम प्रगति रही

श्रमिकों के पंजीयन में मंडल में आगरा और मथुरा की सबसे कम प्रगति रही

March 9, 2026
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर आर्ष विद्या समाजम के प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

March 21, 2026
युवक राज चौहान की हत्या के बाद घर में छाया मातम, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

युवक राज चौहान की हत्या के बाद घर में छाया मातम, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

January 24, 2026
कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी विजय शिवहरे के वार्ड में भी हारी भाजपा, जिलाध्यक्ष का बेटा भी हारा

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और एमएलसी विजय शिवहरे के वार्ड में भी हारी भाजपा, जिलाध्यक्ष का बेटा भी हारा

May 13, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.