आगरा। एत्मादौला क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक विशाल अजगर निकल आया। अजगर देखने के बाद लोगों की बेचैनी बढ़ गई। क्षेत्रीय लोगों ने तत्काल ही वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया।
शुक्रवार सुबह स्टेशन रोड से जब लोग गुजर रहे थे, तो उनकी नजर अजगर पर पड़ी। अजगर सड़क किनारे एक दुकान की सीढ़ियों के नीचे घुसा हुआ था। तत्काल ही इस मामले में वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने अजगर को रेस्क्यू किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि अजगर करीब सात फीट लंबा है। ये झाड़ियों से रिहाइशी इलाके में पहुंच गया था।











