• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
48 घंटे से लगातार बारिश के चलते शहर बना ताल तलैया, नगर निगम के सभी दावों की खुली पोल

48 घंटे से लगातार बारिश के चलते शहर बना ताल तलैया, नगर निगम के सभी दावों की खुली पोल

कई जर्जर मकान गिरे, नगर निगम से कोई नहीं पहुंचा मलवा हटाने के लिए

September 12, 2024
in administration, Agra, Weather

आगरा। लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के चलते शहर ताल तलैया बन गया है। कई जगह जल भराव की स्थिति है।  कई कॉलोनी में घरों में पानी घुस गया है। 48 घंटे की बारिश में ही नगर निगम के सारे दावों की पोल खुल गई है। कई जर्जर मकान भी गिर गए हैं, जिनका मलवा हटाने के लिए भी नगर निगम की ओर से कोई नहीं पहुंचा।

बुधवार सुबह से शुरू ही बारिश गुरुवार तक जारी है। बारिश के चलते आगरा दिल्ली हाईवे पर पानी नदी की तरह बह रहा है। वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। कई वाहन तो खराब हो गए हैं। बारिश के चलते कई पेड़ गिलासू हालत में हैं। सिकंदरा में सेक्टर 14 के पास एक पेड़ गिलासू हालत में है। सड़क तक उसकी पत्तियां झूल रही है लेकिन नगर निगम की टीम नहीं पहुंची है। बारिश के चलते कई मकान भी गिर गए हैं। ताजगंज में कटरा जोगीदास में नितेश जैन के बराबर वाला आवास एक साथ गिर गया। उसका मलवा सड़क पर पड़ा हुआ है। नगर निगम को सूचना देने पर भी कोई मलवा उठाने के लिए नहीं आया है। इस वजह से क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शाहगंज में सोरों कटरा में बारिश के चलते एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। शास्त्रीपुरम में कई घरों में पानी भर गया है। कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरी बाजार में एक बिल्डिंग गिरने से चार लोग दब गए। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्थिति यह है कि सांसद राजकुमार चाहर के घर के सामने भी जल भराव है। ताजमहल के अंदर गार्डन में भी पानी भर गया है। 

Previous Post

ताजमहल में सूरत के दो पर्यटकों ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया

Next Post

जल भराव होने की वजह से जिलाधिकारी को अपनी गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर पर जाना पड़ा

Related Posts

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

Next Post
जल भराव होने की वजह से जिलाधिकारी को अपनी गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर पर जाना पड़ा

जल भराव होने की वजह से जिलाधिकारी को अपनी गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर पर जाना पड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

November 3, 2022
एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन में मनाया शौर्य दिवस

एनसीसी कैडेट्स ने बटालियन में मनाया शौर्य दिवस

July 26, 2023
एत्माद्दौला में शराबी ने सब्जी विक्रेता पर किए चाकू से वार, मौत

एत्माद्दौला में शराबी ने सब्जी विक्रेता पर किए चाकू से वार, मौत

October 17, 2022
नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

October 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना
  • आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश
  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.