• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह, कमिश्नर और न्यू आगरा थाना प्रभारी से पूछा उन्होंने जाम हटाने के लिए क्या किया

हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह, कमिश्नर और न्यू आगरा थाना प्रभारी से पूछा उन्होंने जाम हटाने के लिए क्या किया

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने दाखिल की थी जनहित याचिका

September 12, 2024
in administration, Agra, Court, News

आगरा। न्यू आगरा थाने से लेकर दयालबाग रोड पर लगने वाले जाम को लेकर आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित के द्वारा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इसमें यह हवाला भी दिया था कि थाने के कबाड़े वाले वाहन भी थाने के सामने रोड पर खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगा रहता है। चीफ जस्टिस ने प्रमुख सचिव गृह, पुलिस कमिश्नर आगरा और इंस्पेक्टर न्यू आगरा से पूछा है कि जाम को खत्म कराने के लिए आप क्या इंतजामात कर रहे हैं। थाने के सामने रोड पर जो गाड़ियां, पुलिस की गाड़ियां खड़ी रहती हैं उसके लिए पार्किंग की क्या व्यवस्था कर रहे हैं।

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि वह कई सालों से देख रहे हैं न्यू आगरा थाने से लेकर दयालबाग रोड तक लंबा जाम रहता है। थाने के सामने थाने के कबाड़े के वाहन खड़े हैं। इसके अलावा बीच सड़क पर पुलिस की जीप खड़ी रहती है। अन्य पुलिसकर्मियों के भी वाहन रोड पर ही खड़े रहते हैं। इस कारण लंबा जाम लग जाता है और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जाम लगा होने पर भी पुलिसकर्मी कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका वर्ष 2022 में दाखिल की थी। याचिका में यह भी कहा गया था कि जिस जगह पर न्यू आगरा थाना बना हुआ है। वह जगह थाने की नहीं है। किसी अन्य सरकारी विभाग की है। अवैध रूप से थाने का और भी निर्माण कराया जा रहा है। चीफ जस्टिस के यहां इसकी सुनवाई चल रही थी। चीफ जस्टिस ने याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रमुख सचिव गृह, पुलिस कमिश्नर आगरा, इंस्पेक्टर न्यू आगरा से पूछा है कि उन्होंने अभी तक जाम हटाने के लिए क्या इंतजाम किए हैं। 17 अक्टूबर को उन्हें जवाब दाखिल करना है।

वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अरुण कुमार दीक्षित।
Previous Post

जल भराव होने की वजह से जिलाधिकारी को अपनी गाड़ी छोड़कर ट्रैक्टर पर जाना पड़ा

Next Post

हमले में घायल हुई अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
हमले में घायल हुई अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

हमले में घायल हुई अधिवक्ता की उपचार के दौरान मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

तीन युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मुकदमा

तीन युवकों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मुकदमा

August 16, 2022
बाजरे के खेत में मिला वृद्धा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

बाजरे के खेत में मिला वृद्धा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

September 22, 2023
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

May 20, 2022
समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

समोसे खाने के बाद पैसे मांगने पर बौखलाए बाइक सवार तीन युवकों ने दुकानदार पर की फायरिंग

December 14, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.