• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

May 20, 2022
in Court, Cultural, National, News, Politics

नई दिल्ली। ज्ञानवापी मामले में आज हिंदू और मुस्लिम पक्ष ने अपनी तरफ से जोरदार दलीलें रखीं। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि यह काफी जटिल केस है। इस वजह से इसे ऐसे जज के पास भेजना चाहते हैं जिनके पास लंबा अनुभव है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शांति, सौहार्द्र बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। समुदायों के बीच भाईचारा बना रहना चाहिए। इससे सब ओर शांति होगी। शांति और भाईचारे की बात करते हुए सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की पीठ ने तीन अहम सुझाव रखे। जस्टिस चंद्रचूड़ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी पक्षों के हित सुरक्षित रखे जाएंगे।

इस मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन सुझाव दिए। कोर्ट ने कहा कि हम निर्देश दे सकते हैं कि आर्डर 7 रूल 11 के तहत ट्रायल कोर्ट दायर की गई याचिका का निपटारा करे। हमने जो अंतरिम आदेश जारी किया है वह आर्डर 7 रूल 11 के तहत दायर याचिका के निपटारा होने तक जारी रहे। इस मामले की जटिलता और संवेदनशीलता को देखते हुए हमारा विचार है कि मामले की सुनवाई जिला जज को करनी चाहिए क्योंकि उनके पास 25 साल का अनुभव है। जिला जज के विवेक पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम आदेश नहीं देंगे कि जिला जज किस तरह से काम करें।
एक हिंदू याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील एस. वैद्यनाथन ने कहा कि सभी आदेश लागू किए जा चुके हैं। जहां तक आर्डर 7 रूल 11 के तहत आवेदन के फैसले की बात है, प्रॉपर्टी का धार्मिक स्वरूप देखना होगा। उसके लिए कमिशन की रिपोर्ट देखनी होगी। ट्रायल कोर्ट को रिपोर्ट देखने दीजिए।
उधर, मस्जिद कमिटी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अहमदी ने कहा कि इस मामले में बड़ी शरारत हो सकती है। इसे शुरू में ही निपटना होगा। कमिशन की नियुक्ति से लेकर अब तक के सारे आदेश गैरकानूनी हैं और उन्हें खारिज किया जाना चाहिए। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि उनकी आपत्ति आयोग की नियुक्ति पर है। अहमदी ने कहा कि यथास्थिति को पहले ही बदला जा चुका है। वे ऐसी जगह को सील करवाने में कामयाब हो रहे हैं जिसे एक पक्ष 500 साल तक इस्तेमाल करता आया है। अहमदी ने आशंका जताई कि इस मामले का असर दूरगामी होगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जब तक आवेदन पर फैसला होगा, जमीन पर क्या होगा? आपको देखना होगा कि इस मामले का इस्तेमाल देश में 4-5 मस्जिदों के लिए हो रहा है, इससे सार्वजनिक शांति भंग हो सकती है।

Previous Post

कई कॉलेजों में नहीं हैं अनुमोदित शिक्षक और प्राचार्य, हो रहीं परीक्षाएं !

Next Post

जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

Related Posts

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

जेल से छूट कर रामपुर पहुंचे आजम खान, शिवपाल ने जेल के बाहर किया स्वागत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

April 12, 2023
मलपुरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

मलपुरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़

April 26, 2022
आगरा में ऑस्ट्रेलियायी पर्यटकों के साथ अभद्रता, गाइड से एंपोरियम स्वामी ने कहा मेरी पुलिस में सेटिंग है, तुझे जूतों से मारूंगा

आगरा में ऑस्ट्रेलियायी पर्यटकों के साथ अभद्रता, गाइड से एंपोरियम स्वामी ने कहा मेरी पुलिस में सेटिंग है, तुझे जूतों से मारूंगा

April 24, 2025
ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत

February 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा
  • हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा
  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.