• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नगर आयुक्त ने गंदगी पाये जाने पर सुपरवाइजर का वेतन रोका

नगर आयुक्त ने गंदगी पाये जाने पर सुपरवाइजर का वेतन रोका

लोहामंडी जोन का किया औचक निरीक्षण, कूड़े से खाद बनाने को चाणक्यपुरी में रखा जाएगा कम्युनिटी कंपोस्टर

October 4, 2024
in administration, Agra

आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शुक्रवार को लोहामंडी जोन का औचक निरीक्षण कर यहां की सफाई व्यवस्था की हकीकत परखी। इस दौरान गढ़ी भदौरिया वार्ड में नालियों में गंदगी पाये जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुपरवाइजर का वेतन रोकने के आदेश दिये हैं।

नगरायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सफाईकर्मी नहीं आते हैं। जिससे नालियों में गंदगी के साथ ही गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। लोगों की शिकायत को लेकर नगर आयुक्त ने जब क्षेत्रीय एसएफआई संजीव उपाध्याय से पूछा तो उन्होंने बताया कि जनकपुरी महोत्सव की वजह से वे अन्य क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाये। बताया कि उन्होंने अभी ज्वाइन किया है तथा पूरी तरह से क्षेत्र से वाकिफ भी नहीं हैं। इस पर नगर आयुक्त ने उन्हें निर्देशित किया कि वे 15 दिन में सभी जगह का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। साथ ही सुपरवाइजर पिंटू का पूरे माह का वेतन रोकने के निर्देश दिये। इसके बाद वे चाणक्यपुरी पहुंचे। यहां की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि यहां के सभी अस्सी घरों के लोग डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को आने वाली गाड़ी को ही कूड़ा देने के साथ ही होम कंपोस्टिंग भी करते हैं। इससे बनने वाली खाद को अपने घरों के पेड़ पौधों के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने यहां पर कम्युनिटी कंपोस्टिंग को बढ़ावा देने के साथ ही कम्युनिटी कंपोस्टर कालोनी में रखवाने के निर्देश एसएफआई जितेंद्र सिंह गौतम को दिये। नगरायुक्त बोदला चौराहा से हेमा पेट्रोल पंप, ईंट की मंडी, पश्चिम पुरी होते हुए डीपीएस स्कूल तक गये। डीपीएस स्कूल के पास उन्होंने डिवायडर के सौंदर्यीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।

नगर की सफाई व्यवस्था की जांच के लिए सभी जोन का औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेगा। सभी जिम्मेदार अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को लेकर सतर्क रहें।
अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
नगर निगम

Previous Post

रिश्वत मांगने के मामले में कुलपति सहित कई अधिकारी और प्रोफेसर के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Next Post

नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

Related Posts

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

June 21, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र स्थित बसई इलाके में एक होटल में ठहरे युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या...

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

June 21, 2026

आगरा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को ताजनगरी पूरी तरह योगमय नजर आई। शहर के प्रमुख मैदानों, पार्कों और...

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है

June 20, 2026

आगरा। नेशनल चैंबर आफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स के होटल क्लार्क शीराज़ में हुए आयकर पर सेमिनार में मुख्य अतिथि अभिनेता व...

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा

June 20, 2026

आगरा। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को आगरा कैंट जीआरपी ने महज...

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काले धुएं का गुबार ताजमहल तक पहुंचा

June 19, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल के पास शुक्रवार शाम थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची...

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

June 19, 2026

आगरा। बिचपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान दिवस एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला के दौरान  एक जनप्रतिनिधि पर किसान...

Next Post
नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026
जगदीशपुरा में शराब पीने से मना करने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

जगदीशपुरा में शराब पीने से मना करने पर दुकानदार की पीटकर हत्या

July 24, 2025
भगत हलवाई के मालिक से मांगी चौथ, मुकदमा

भगत हलवाई के मालिक से मांगी चौथ, मुकदमा

November 5, 2023
सांसद सुमन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगीं

सांसद सुमन पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले पीढ़ियां बाबर का नाम लेना भूल जाएंगीं

April 27, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजगंज में होटल के कमरे में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
  • विश्व योग दिवस पर योगमय हुई ताजनगरी, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
  • राज बब्बर बोले- राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी निंदनीय है
  • ट्रेन में नशीले लड्डू खिलाकर लूटपाट करने वाले को जीआरपी ने दबोचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.