• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सभी सड़कें गढ्ढामुक्त बनाई जाएं – तीखे तेवर में बोलीं कमिश्नर

सभी सड़कें गढ्ढामुक्त बनाई जाएं – तीखे तेवर में बोलीं कमिश्नर

स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गयी पुलिया की रोड एक वर्ष के अंदर ही टूट जाने पर हुईं नाराज

October 16, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा। शहर में सौन्दर्यीकरण कार्य, नागरिक सेवाओं के त्वरित निस्तारण व पर्यटक स्थलों पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर कमिश्नर के द्वारा समीक्षा बैठक की गई। सड़कों को लेकर निर्देश दिए कि शहर में जितनी भी सड़कें, इंटरलाकिंग टूट या क्षतिग्रस्त हो गयी हैं, उनका सुदृढ़ीकरण किया जाए।

बैठक में सर्वप्रथम नगर निगम के द्वारा अवगत कराया गया कि ट्राईडेंट होटल तिराहा और आगरा चौपाटी के आसपास अवैध रूप से खड़े होने वाले वेन्डर्स और अतिक्रमण को ननि द्वारा अभियान चला कर हटा दिया गया है। फतेहाबाद रोड़ और एमजी रोड़ पर भी अस्थायी रूप से जमे वेन्डर्स स्टाल और अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। इसके अलावा नुनिहाई, देहली गेट, राजामण्डी मेन मार्केट और फाउण्ड्री नगर से टेढ़ी बगिया तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि भविष्य में फिर दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित अधिकारी को लिखित में पत्र जारी करें। अतिक्रमण होने की दशा में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाए। सिकन्दरा बोदला रोड़, शास्त्रीपुरम और ग्वालियर रोड़ पर भी अवैध वेन्डर्स और अतिक्रमण के खिलाफ 30 अक्टूबर तक अभियान चलाया जाए। 

सार्वजनिक शौचालयों की दीवारों पर लगाये गये पोस्टर, बैनरों को हटा दिया गया है। यह जानकारी कमिश्नर को दी गई।  कमिश्नर के द्वारा निर्देश दिए गये कि एक बार अभियान चलाकर शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों का सर्वे करा लिया जाए। जहां भी क्षतिग्रस्त दीवार, बिजली, टंकी, पानी, सफाई, साबुन से संबंधित कमियां हैं उन्हें दूर किया जाए। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए ताजमहल, आगरा किला स्मारकों के आसपास या पार्किंग में जगह चिन्हित कर पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाए। 

इसके अलावा बारिश के मौसम के दौरान टूटी सड़कों को लेकर निर्देश दिए कि शहर में जितनी भी सड़कें, इंटरलाकिंग टूट या क्षतिग्रस्त हो गयी हैं, उनका सुदृढ़ीकरण किया जाए। सड़कें गढ्ढामुक्त बनाई जाएं। टूटे डिवाईडरों की भी मरम्मत की जाए। वहीं रमाड़ा फ्लाईओवर के पास स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गयी पुलिया की रोड एक वर्ष के अंदर ही टूट जाने तथा उसमें गढ्ढे हो जाने पर  नाराजगी व्यक्त की गयी। इसकी जांच कर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने तथा अनुबंधित ठेकेदार से ही उसे ठीक कराने के निर्देश दिए। 

Previous Post

नगर निगम के समाधान दिवस में किसी ने नाली बनवाने, किसी ने सड़क बनवाने की गुहार लगाई

Next Post

शाहगंज में नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक से पिता ने बचाया

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
शाहगंज में नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक से पिता ने बचाया

शाहगंज में नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक से पिता ने बचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सोमवार को 33 मरीज निकले संक्रमित

January 3, 2022
लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

May 24, 2022
खंदौली थाने में 21 हजार लीटर अवैध शराब हुई नष्ट

खंदौली थाने में 21 हजार लीटर अवैध शराब हुई नष्ट

June 10, 2022

बुधवार को रानी पक्षालिका, बेबी रानी, भगवान सिंह, जीएस धर्मेश ने किया नामांकन

January 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.