आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक को उसके पिता ने पीछे से पकड़ लिया। पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता ने बताया एक युवक पिछले कई दिनों से उसका पीछा कर रहा है। उस पर फ्रेंडशिप के लिए दबाव बना रहा है। स्कूल और ट्यूशन जाते समय वह उसके पीछे ही पीछे जाता था। छात्रा ने दोस्ती करने से मना की तो वह उसे धमकाने लगा। छात्र ने अपने घर पर इस बात की जानकारी दी। छात्र के पिता ने कहा वह उसके पीछे-पीछे चलेंगे और आरोपी को पकड़ेंगे। बुधवार को वह ट्यूशन के लिए निकली। आरोपी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने उसके ऊपर तेजाब डालने की कोशिश की तो पिता ने दौड़कर उसके हाथ में से बोतल छुड़ा दी। आरोपी खुद को छुड़ाकर मौके से भाग गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।











