• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

अब आंख पर पट्टी बांधकर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार करने के लिए फतेहपुर सीकरी पुलिस ने दी थर्ड डिग्री

December 24, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस इन दिनों थर्ड डिग्री देने के लिए मशहूर हो गई है। अवैध हिरासत में रखकर जिसको चाहे उसे थर्ड डिग्री दे रही है। अधिकारियों से शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। इस बार फतेहपुर सीकरी पुलिस का आंख पर पट्टी बांधकर युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। युवक पर दबाव बनाया गया की मोटरसाइकिल चोर नहीं पकड़ा जा रहा है। इसलिए वह इस जुर्म को कबूल कर ले और जेल चला जाए। 36 घंटे युवक को अवैध हिरासत में रखा गया। क्या आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा या इस मामले में भी लीपापोती कर दी जाएगी। यह देखने वाली बात होगी।

गांव रसूलपुर की रहने वाली हर देवी ने  शिकायत की है कि 21 दिसंबर को बिना नंबर की एक ब्रेजा गाड़ी आई जिसमें सवार लोगों ने उनके बेटे सोनेश के बारे में पूछा। उसका मोबाइल नंबर लेने के बाद वह चले गए। बेटे से बात करने के बाद उसे कहीं बुलाया और उसे जबरन उठाकर ले गए। इस मामले में अछनेरा थाने में गुमशुदगी भी दर्ज हुई है। पुलिस कमिश्नर के नाम से लिखे पत्र में हर देवी ने शिकायत की है कि बेटे को 36 घंटे अवैध हिरासत में रखा गया और उसे थर्ड डिग्री दी गई। उस पर एक मोटरसाइकिल चोरी को स्वीकारने का दबाव बनाया गया। अधिकारियों से शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही है, जिससे परिवार भयभीत है। इधर किरावली का मामला सुर्खियों में आने के बाद फतेहपुर सीकरी पुलिस न फंस जाए इस आशंका पर फतेहपुर सीकरी थाने के पुलिसकर्मी मामले में समझौता करने में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि मुंह मांगी बोली देने की बात कही जा रही है। कैसे भी राजीनामा हो जाए। लेकिन सवाल यह है कि पुलिस कर्मियों ने जो कृत्य किया है क्या उसके लिए उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

डीसीपी पर कमिश्नर हुए थे नाराज

किरावली मामले में राजू शर्मा को थर्ड डिग्री दिए जाने की बात जब पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के संज्ञान में आई थी तो उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने डीसीपी अतुल शर्मा से मामले में जानकारी की तो डीसीपी ने बिना मौके पर जाए ही बता दिया सर सिर्फ उंगली में चोट है। दोनों पैर नहीं टूटे हैं। जबकि पुलिस कमिश्नर के पास दोनों पैर में फ्रैक्चर होने के फोटो थे। इसके बाद पुलिस कमिश्नर नाराज हुए और मौके पर जाने के लिए कहा। इधर मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने से ब्राह्मण समाज में आकोश है। वह बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहा है। 

Previous Post

थर्ड डिग्री प्रकरण: पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लीपापोती, अभी तक नहीं दर्ज हुआ मुकदमा, मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला

Next Post

राजू शर्मा की टांगे तोड़ने वाले पुलिसकर्मी खुले में घूम रहे, नहीं मिल रहा न्याय

Related Posts

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

Next Post
राजू शर्मा की टांगे तोड़ने वाले पुलिसकर्मी खुले में घूम रहे, नहीं मिल रहा न्याय

राजू शर्मा की टांगे तोड़ने वाले पुलिसकर्मी खुले में घूम रहे, नहीं मिल रहा न्याय

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल पर कावड़ लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने रोका

ताजमहल पर कावड़ लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने रोका

July 29, 2024
सिंधी मार्केट में आग लगने से कई दुकानें जलीं

सिंधी मार्केट में आग लगने से कई दुकानें जलीं

May 22, 2024
बरहन में ज्वेलर पर तमंचा तानकर की लूट, मोटरसाइकिल भी ले गए

बरहन में ज्वेलर पर तमंचा तानकर की लूट, मोटरसाइकिल भी ले गए

May 10, 2023
मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार द्वारा तेजी से विकास किया जा रहा है: मौर्य

मोदी व योगी की डबल इंजन सरकार द्वारा तेजी से विकास किया जा रहा है: मौर्य

October 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान
  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.