आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस ने एक दुकानदार को नील गाय के मांस की बिक्री के आरोप में पकड़ा है। दुकान से जो मांस का टुकड़ा बरामद हुआ है, उसे जांच के लिए मथुरा वेटरनरी संस्थान भेजा जाएगा।
हिंदूवादी नेता संजय जाट ने इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह को सूचना दी कि करवना में एक दुकानदार नील गाय के मांस की बिक्री कर रहा है। सूचना पर वह तत्काल फोर्स लेकर दुकान पर पहुंच गए। पुलिस के दुकान पर पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। इंस्पेक्टर ने अकलाद नाम के व्यक्ति को पकड़ा है। वह उसे थाने ले आए हैं। मौके से करीब 15 किलो का मांस का टुकड़ा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।











