• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

यूटा ब्लॉक फतेहाबाद की कार्यसमिति का हुआ पुनर्गठन

October 16, 2024
in Agra, Education

आगरा। कस्बा फतेहाबाद के बीआरसी प्रांगण में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले ब्लॉक स्तरीय त्रिवर्षीय अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन  हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि परिषदीय शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य तत्काल हटाए जाएं उसके बाद ही गुणवत्तापरक शिक्षा की बात की जाए, क्योंकि आज शिक्षक पूरे वर्ष बीएलओ, बाल गणना, आर्थिक गणना, हाउसहोल्ड सर्वे आदि डेढ़ दर्जन गैर शैक्षणिक कार्यों में लगा हुआ है। ऐसे में गुणवत्तापरक शिक्षा की बात करना बेमानी होगी। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल व संगठनमंत्री यादवेन्द्र शर्मा ने आरटीई की गलत व्याख्या कर कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त करने की विभागीय नीति का विरोध किया।
अधिवेशन में पहुंचे सैंकड़ों शिक्षकों ने ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन की देखरेख में चुनाव अधिकारी नरायन हरि यादव व सह चुनाव अधिकारी राजबहादुर सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई प्रक्रिया में सभी सत्रह पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ जिनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा करते हुए संगठन के जिला महामंत्री राजीव वर्मा एवं संगठन मंत्री सुनील धनकर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किये। वहीं संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केके शर्मा ने संगठन की रीति-नीति व सिद्धांतो से अवगत कराते हुए संगठन के संकल्प को दोहराया। शिक्षकों ने बुनियादी शिक्षा को चिंता, भय व भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष करने का संकल्प लिया और अधिवेशन में आये शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की मांग को बुलंद किया।
सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए निर्वाचन में निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ओमवीर सिंह गुर्जर, महामंत्री पद पर नीरज शर्मा, कोषाध्यक्ष- यशपाल सिंह निर्वाचित हुए। वहीं चरण सिंह- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूजा पाल को उपाध्यक्ष, गुरुपेंद्र कश्यप-संगठनमंत्री, सतीश चंद्र-उपमंत्री, मुकुल गुजराल-लेखाकार के पद पर निर्वाचित किया गया।

Previous Post

शाहगंज में नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक से पिता ने बचाया

Next Post

विजय को स्थाई करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

Related Posts

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

April 21, 2026

आगरा। मंडल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने  अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डलीय सड़क...

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अचानक कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।...

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को आगरा के नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेने से पहले वह मनकामेश्वर मंदिर...

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

आगरा। आगरा शहर की 27 मस्जिद, मजार एवं दरगाहों पर कार्रवाई के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर...

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

मनीष बंसल बने आगरा के नए जिलाधिकारी, मुख्य चुनाव आयुक्त के हैं दामाद

April 20, 2026

आगरा। देर रात कई जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें आगरा के जिलाधिकारी का भी नाम शामिल है। आगरा के जिलाधिकारी...

Next Post
विजय को स्थाई करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

विजय को स्थाई करने के लिए उसका उत्सव जरूरी : राज्यपाल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

17 फरवरी को ताज महोत्सव के साथ हॉट एयर बैलून शुरू कराने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

February 5, 2024
सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

June 25, 2023
श्वान ने दो राहगीरों को काटा, इस बात को लेकर भिड़ गए दो पक्ष

श्वान ने दो राहगीरों को काटा, इस बात को लेकर भिड़ गए दो पक्ष

April 28, 2022
विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर आठ जनवरी को

विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर आठ जनवरी को

January 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त
  • पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम
  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.