• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए पांच पदों पर 17 उम्मीदवार, अध्यक्ष पद पर होगा रोचक मुकाबला

निवर्तमान महामंत्री अरविंद गुप्ता, कर्मचारी नेता आनंद टाइटलर ने अनिल श्रीवास्तव को समर्थन देकर बढ़ाई सरगर्मी

June 27, 2026
in Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ चुनाव को आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच पदों पर 17 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इस बार चुनाव काफी रोचक देखने को मिल रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर होने की बात कही जा रही है। पूरे विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद को लेकर सबसे ज्यादा निगाहें टिकी हुई हैं।

विश्वविद्यालय में लंबे समय से कर्मचारी संघ चुनाव की मांग हो रही थी। कर्मचारी नेता अनिल श्रीवास्तव और सुमित चौधरी के द्वारा चुनाव के लिए धरना भी दिया गया। बड़ी मुश्किल के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव की तिथि का ऐलान किया। 15 जुलाई को मतदान होगा। बड़ी बात यह है कि इस बार संविदा कर्मचारी भी वोट डाल सकेंगे। चुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। पांच महत्वपूर्ण पदों पर होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर अनिल श्रीवास्तव और अखिलेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह, कुलदीप यादव ने महामंत्री पद पर सुमित चौधरी, संजय सिंह चौहान, सुनील श्रीवास्तव, निखिल शर्मा ने संयुक्त सचिव पद पर सतीश कुमार मौर्य, राहुल चाहर, प्रभा शंकर गौड़, राहुल पचौरी ने और कोषाध्यक्ष पद पर निशांत पचौरी, पवन कुशवाहा, इशांत शर्मा, अशोक कुमार, कालीचरण यादव के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलने की संभावना है। अखिलेश चौधरी कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं लेकिन इस बार अनिल श्रीवास्तव के समर्थन में भी बड़ा हुजूम दिखाई दे रहा है। आज उनके नामांकन में भी कर्मचारियों की भारी भीड़ रही है। कई बार महामंत्री रह चुके अरविंद गुप्ता ने इस बार नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसके साथ ही उन्होंने अध्यक्ष पद पर खुलकर अनिल श्रीवास्तव का समर्थन कर दिया है। अध्यक्ष पद पर सरगर्मी और ज्यादा इसलिए भी बढ़ गई है कि एससी-एसटी एसोसिएशन के महामंत्री आनंद टाइटलर के द्वारा भी अपनी टीम के साथ पूरा समर्थन अनिल श्रीवास्तव को दे दिया है। हर चुनाव में उनकी टीम जिसे समर्थन करती है उसी की नैया पार होती दिखाई देती है। इसके बाद अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी और अनिल श्रीवास्तव के बीच में चुनाव रोचक होता दिखाई दे रहा है। अखिलेश चौधरी की बात करें तो उनकी भी कर्मचारियों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। कई बार चुनाव पलट चुके हैं।  महामंत्री पद पर सुमित चौधरी और संजय चौहान के बीच में कड़ी टक्कर बताई जा रही है। हालांकि निखिल शर्मा और सुनील श्रीवास्तव की भी कर्मचारियों में पकड़ है। निखिल शर्मा युवा उम्मीदवार हैं। वहीं संजय चौहान के पास पुराने चुनाव का अनुभव है। इसके साथ ही सुमित चौधरी को सभी संविदा कर्मचारी और स्थाई कर्मचारियों का भी समर्थन मिल रहा है। चुनाव कराने के लिए भी उन्होंने मुंडन कराकर धरना दिया था। उपाध्यक्ष पद पर आशु सिंह और कुलदीप यादव दोनों ही कर्मचारियों के बीच में अपनी पकड़ रखते हैं। आशु सिंह पूर्व में चुनाव जीत चुके हैं उनके पास जीत का अनुभव है, लेकिन कुलदीप यादव भी दांव पेंच में माहिर माने जाते हैं। इसके बाद इस पद पर भी चुनाव रोचक बना हुआ है। कोषाध्यक्ष पद पर भी मजबूत उम्मीदवार खड़े हुए हैं। सभी के बीच में टक्कर बताई जा रही है। इधर नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज शाम से प्रत्याशियों की तरफ से कर्मचारियों को पार्टी के लिए निमंत्रण देना शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों का भी आपस में कहना है कि चुनाव होने तक उन्हें खूब मौज करने को मिलेगी। इधर कुछ कर्मचारी ऐसे भी रहते हैं जो दोनों ही तरफ पार्टी करते हैं। वे किसे वोट देंगे आज तक कोई नहीं जान पाया। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर बृजेश रावत ने बताया कि 29 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।  नाम वापसी भी इसी दिन ले सकते हैं। इसके साथ ही 30 जून को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा

Previous Post

पंजाब नेशनल बैंक का शाखा प्रबंधक 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Next Post

कल मुख्यमंत्री आगरा में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Related Posts

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार

September 28, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्र प्रभ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर को भव्य स्वरूप देने की दिशा में...

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

Next Post
कल मुख्यमंत्री आगरा में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

कल मुख्यमंत्री आगरा में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

उटंगन नदी में लापता 6 लोगों में से एक युवक का शव और मिला

October 6, 2025
मोदी, योगी और दिनेश शर्मा को शिवपाल करने लगे हैं अब ट्विटर पर फॉलो, चर्चाएं फिर तेज

मोदी, योगी और दिनेश शर्मा को शिवपाल करने लगे हैं अब ट्विटर पर फॉलो, चर्चाएं फिर तेज

April 2, 2022
नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

March 9, 2025
मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले हत्यारोपी पुलिस ने भेजे जेल

मासूम का अपहरण कर हत्या करने वाले हत्यारोपी पुलिस ने भेजे जेल

October 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
  • ट्रांस यमुना में बनेगा जैन धर्म की आस्था का द्वार
  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.