• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी डिवीजन पर कार्रवाई नहीं होने से उठ रहे सवाल

October 24, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। शाहगंज थाना पुलिस के द्वारा दिल्ली के टप्पेबाज गैंग को छोड़ने पर मामला सुर्खियों में आने के बाद अंडर ट्रेनिंग दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या अंडर ट्रेनिंग दरोगा और सिपाही गैंग को अपने स्तर से थाने से छोड़ सकते हैं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय को शिकायत मिली कि जनकपुरी महोत्सव के दौरान दिल्ली के चार टप्पेबाज पुलिस ने पकड़े थे। सीओडी चौराहे के पास एक मोबाइल की दुकान है। मोबाइल व्यापारी को चार युवक सोना बेचकर गए थे। व्यापारी ने सोने की जांच कराई तो वह कम टंच का निकला। व्यापारी ने यह बात अपने परिचित पुलिस वाले को बताई। उसने शाहगंज पुलिस से संपर्क करा दिया। व्यापारी ने सोना बेचने वालों से फिर संपर्क किया। उनसे सोना लेकर आने को कहा। वे सोना लेकर आ गए। पुलिस ने उन चारों दबोच लिया। शिकायत हुई थी कि पुलिस उन्हें डिवीजन चौकी पर ले गई। उनसे पूछताछ हुई। उन्होंने बताया कि सुल्तानपुरी, दिल्ली के निवासी हैं। अपने नाम गौरव, संदीप, संकल्प आदि बताए। पुलिस को बताया कि सोने के आभूषण कोतवाली क्षेत्र में सुमित से गलवाते हैं। पुलिस ने सुमित को भी उठा लिया। इतना ही नहीं उस व्यापारी को भी चौकी पर बैठा लिया जिसने सोना खरीदा था। सभी को जेल भेजने की धमकी दी गई। सभी घबरा गए। पुलिस ने जैसा बोला वैसा किया। पुलिस के मन की होते ही सभी को निर्दोष होने का प्रमाणपत्र देकर छोड़ दिया गया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि जांच में एक अंडर ट्रेनी दरोगा और दो सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध मिली हैं। एसआई शुभम सिंह, सिपाही प्रशांत, सिपाही संजीव अत्री को निलंबित किया गया है। खास बात यह है कि इस मामले में इंस्पेक्टर शाहगंज और डिवीजन चौकी इंचार्ज बच गए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उस दिन सीता का डोला निकल रहा था। वे आयोजन में व्यस्त थे। सवाल यह उठ रहा है कि डोला पूरी रात नहीं निकला था। आरोपित रातभर रखे गए। इंस्पेक्टर को पहले इस बात की जानकारी हो गई थी तो उन्होंने लिखित रिपोर्ट अधिकारियों को क्यों नहीं दी। चौकी प्रभारी ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों को क्यों नहीं बताया।

Previous Post

यह कैसी पुलिसिंग! कोई छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ रहा तो कोई गैंग को ही

Next Post

हरीपर्वत में तीन लाख की टप्पेबाजी, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
हरीपर्वत में तीन लाख की टप्पेबाजी, पुलिस जांच में जुटी

हरीपर्वत में तीन लाख की टप्पेबाजी, पुलिस जांच में जुटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात बदमाश विनय एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर

पुलिस अभिरक्षा से फरार कुख्यात बदमाश विनय एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर

January 11, 2023
रंग बदल रही सुहाग नगरी की सियासत

रंग बदल रही सुहाग नगरी की सियासत

February 1, 2022
बुजुर्ग महिला पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से बोला हमला, हालत गंभीर

बुजुर्ग महिला पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से बोला हमला, हालत गंभीर

September 16, 2023
वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, निलंबित

वसूली के लिए पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा, निलंबित

March 23, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.