• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यह कैसी पुलिसिंग! कोई छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ रहा तो कोई गैंग को ही

यह कैसी पुलिसिंग! कोई छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ रहा तो कोई गैंग को ही

शाहगंज से टप्पेबाजी का गैंग छोड़ने पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने जांच की शुरू

October 24, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट के कई थानों में हो रही पुलिसिंग इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। पुलिस छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ रही है। बड़े-बड़े गैंग को छोड़ रही है। जुआरियों को छोड़ रही है। चोरी के वाहन पुलिस वालों पर मिलने पर उन्हें छोड़ रही है। ताजा मामले में टप्पेबाजों को छोड़ने में शाहगंज पुलिस पुलिस कठघरे में है। दिल्ली के चार टप्पेबाजों और सोना गलाने वाले एक सराफ को छोड़ने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीसीपी सिटी जांच करा रहे हैं। 

डीसीपी सिटी की जानकारी में आया है कि जनकपुरी के दौरान शाहगंज थाने में एक मामला आया था। सीओडी चौराहे के पास एक दुकान है। दुकानदार को टप्पेबाज सोना बेचकर गए थे। उसने टंच चेक कराया तो कम निकला। व्यापारी को लगा उसके साथ ठगी हो गई। उसने एक चौकी प्रभारी से संपर्क किया। कहा कि उसके साथ ठगी हो गई। चौकी प्रभारी ने उससे कहा कि सोना बेचने वालों को दोबारा बुलाए। कहे कि दस लाख का माल लेकर आएं। व्यापारी ने ऐसा ही किया। चारों टप्पेबाज आ गए। पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने सोना कोतवाली क्षेत्र में सुमित पर गलवाया था। पुलिस ने उसे भी उठा लिया। टप्पेबाजों की सूचना देने वाले व्यापारी को भी पुलिस थाने ले आई। उससे कहा कि उसने चोरों से सोना कैसे खरीदा। एक रात सभी आरोपित थाने में रहे। दूसरे दिन पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। इस घटना के बारे में अधिकारियों को भी नहीं बताया। यह घटना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह भी हैरान रह गए। आखिर ऐसा कैसे हो गया।  डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

न्यू आगरा थाना पुलिस ने भी नवदुर्गा के दिनों मे एक छेड़छाड़ के आरोपी को छोड़ दिया था। अधिकारियों से शिकायत के बाद जांच शुरू हुई तो मामला सही पाया गया। एएसपी हरीपर्वत आदित्य ने अपनी रिपोर्ट डीसीपी को सौंप दी है। एंटी रोमियो ने छेड़छाड़ के आरोपी को थाने में बंद किया था। पुलिस ने उसे छोड़ दिया। यह आरोपी स्कूल की छात्राओं को छेड़ता था। स्कूल स्टाफ के द्वारा एंटी रोमियो से शिकायत की गई थी।

दूसरी ओर चर्चाएं हैं कि छत्ता सर्कल के एक थाने में एक पनीर गैंग पकड़ा गया था। राजस्थान के रहने वाले लोग मथुरा से नकली पनीर आगरा में बिक्री को लाते थे। पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान 600 किलो पनीर पकड़ा। बिना अधिकारियों को सूचना दिए मामला रफा दफा कर दिया। गैंग को छोड़ दिया गया।

सदर सर्किल में एक थाने में एक दरोगा ने इंस्पेक्टर के साथ मिलकर सभी जुआरी छोड़ दिए। दरोगा पर कार्रवाई करने पर विभाग की बदनामी होगी, इसलिए उसका तबादला कर दिया गया। कार्रवाई नहीं की गई। इंस्पेक्टर आज भी सुरक्षित हैं।

कुछ महीने पहले छत्ता सर्किल के एक सिपाही को चोरी की मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा गया उस मामले में भी लीपापोती कर दी गई। मोटरसाइकिल अपाचे थी। यह रुनकता के रहने वाले व्यक्ति की थी। चोरी का सिकंदरा में मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना प्ररभारी का कारखास इसे चला रहा था। अधिकारियों ने एक आईपीएस को जांच के लिए भेजा। मोटरसाइकिल चोरी की निकलने के बाद अधिकारियों ने उसे जब्त कर लिया क्योंकि इसे कारखास चला रहा था। इसलिए थाना प्रभारी ने उसे बचा लिया।

कोतवाल साहब को दूसरे थाने का मुंशी पसंद
छत्ता सर्किल के एक थाने में एक इंस्पेक्टर को दूसरे थाने का मुंशी पसंद है। इंस्पेक्टर इस मुंशी को बुलाकर बड़े-बड़े काम निपटाते हैं। मामले में दो बार शिकायत भी हो चुकी है। मुंशी को वापस उसी की तैनाती वाले थाने में भेज दिया गया था। मुंशी अब तीसरी बार थाने में काम करने आ गया है। यह मामला भी अधिकारियों तक पहुंचा है। इंस्पेक्टर की पकड़ मजबूत है। यह बात भी पुलिसकर्मियों के बीच में चर्चाओं का विषय बनी हुई है। 

Previous Post

कोरियर में जूता बदलने में पकड़े गए 11 आरोपी में सिर्फ तीन को भेजा जेल

Next Post

DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

DLA असर: टप्पेबाज गैंग छोड़ने पर अंडर ट्रेनी दरोगा सहित तीन निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बीएएमएस की परीक्षाएं हो सकती हैं निरस्त

बीएएमएस की परीक्षाएं हो सकती हैं निरस्त

September 8, 2022
पारस अस्पताल पर लगी सील खुली

पारस अस्पताल पर लगी सील खुली

June 23, 2022
आने वाला समय रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का है: बिश्नोई

आने वाला समय रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का है: बिश्नोई

February 25, 2022
कोरोना के आज आगरा में निकले  80 केस

कोरोना के आज आगरा में निकले 80 केस

August 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.