• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रिटायर्ड इंस्पेक्टर के यहां पुश्तैनी आभूषणों को छोटे भाई ने किया था चोरी

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के यहां पुश्तैनी आभूषणों को छोटे भाई ने किया था चोरी

मौसी के बहकावे में आकर बड़े भाई को जेल भिजवाने की थी योजना

September 8, 2022
in Agra, Crime

आगरा। यमुनापार क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बड़े भाई को जेल भेजने का पूरा प्लान बना रखा था। मां की बीमारी से मृत्यु के बाद उसने अपने ही घर में पुश्तैनी आभूषणों की चोरी कर ली। भाई पर आरोप लगाने के लिए अधिकारियों से मिलकर शिकायत भी की। अधिकारियों से बातचीत के दौरान रिकॉर्डिंग भी करना शुरू कर दी। पुलिस की जांच में मामले से पर्दा उठ गया। एत्माद्दौला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौसी उसके बेटे और दो अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है।

 कालिंदी विहार के रहने वाले दिव्यांशु सिंह के पिता और माता दोनों ही पुलिस विभाग में तैनात थे। दिव्यांशु के पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी माताजी ने कालिंदी विहार में नया मकान बनवाया था, जहां पर दिव्यांशु की मां और उनका छोटा भाई भानु प्रताप रह रहे थे। बताया गया है कि दिव्यांशु ने प्रेम विवाह किया था, जिससे उनकी मां उनसे नाराज चल रही थी। वही बताया गया है कि कैंसर की बीमारी होने के कारण इसी वर्ष फरवरी माह में मां का देहांत हो गया। जब भानु प्रताप ने दिव्यांशु को मां के देहांत होने की सूचना दी और शव एसएन अस्पताल में होने की बात कही तो दिव्यांशु वहां पर पहुंचा। भानु प्रताप वहां से जा चुका था। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप वहां से सीधे नए वाले घर कालिंदी विहार में पहुंचा और वहां पर घर में रखे पुश्तैनी आभूषणों को चोरी कर लिया। बाद में उसने दिव्यांशु पर चोरी का आरोप लगाने के लिए अधिकारियों से मुलाकात की। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि भानु प्रताप ने अपनी मौसी आरती के साथ योजना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और वहां से चोरी करने के बाद वह अपनी मौसी को सारे आभूषण दे गया था। कुछ आभूषण अपने लिए निकाल लिए थे। इसके बाद वह चुपचाप अस्पताल आ गया और वहां से दाह संस्कार करने के बाद चला गया।  मौसी अपने बेटे के साथ आभूषणों को लेकर भोपाल चली गई। भानु प्रताप ने अपने भाई दिव्यांशु को फसाने के लिए चोरी की वारदात का आरोप उस पर लगा दिया।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।  खुलासे में एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित की अहम भूमिका रही।

Previous Post

सिपाही का शराब पीते हुए हुआ वीडियो वायरल

Next Post

शमसाबाद में विद्युत टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Related Posts

आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी

आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी

February 15, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 के डी-ब्लॉक में एक दरोगा के घर मे नकाबपोश चोर ने सुनियोजित तरीके से घर...

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट

February 15, 2026

आगरा। एयरफोर्स स्टेशन परिसर में उसे समय खलबली मच गई जब तकनीकी क्षेत्र में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा मिला।...

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा

February 15, 2026

आगरा। सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर आरोपों में पुलिस...

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

February 14, 2026

आगरा।  18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से...

मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन असंतुलित होकर शराब के ठेके और मकान के ऊपर गिरी

मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन असंतुलित होकर शराब के ठेके और मकान के ऊपर गिरी

February 14, 2026

आगरा। शनिवार को प्रतापपुरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के लिए खुदाई कर रही क्रेन अचानक असंतुलित होकर पास में...

सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास देर रात रंगबाजों ने ढाबे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास देर रात रंगबाजों ने ढाबे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

February 14, 2026

आगरा।  शाहगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक ढाबे पर रंगबाजों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी।  हमलावरों से...

Next Post
शमसाबाद में विद्युत टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

शमसाबाद में विद्युत टीम को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीएस चौहान कार्यवाहक डीजीपी

डीएस चौहान कार्यवाहक डीजीपी

May 12, 2022
शिक्षिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे

शिक्षिका से दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चार आरोपी जेल भेजे

October 5, 2024
शहर से लेकर गांव तक योगमय हुई ताजनगरी

शहर से लेकर गांव तक योगमय हुई ताजनगरी

June 21, 2023
चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के होटल से दिल्ली पुलिस ने किए गिरफ्तार

September 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में चोरों की हौसले बुलंद, दरोगा का घर ही साफ कर दिया, 40 लाख की चोरी
  • एयरफोर्स स्टेशन पर मिला पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
  • उप निबंधक सदर प्रथम, सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा
  • 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.