• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

मलपुरा में बालिका की हत्या के मामले में एक युवक संदिग्ध होने पर पकड़ा गया, चल रही पूछताछ

सीसीटीवी फुटेज देख पुलिस ने युवक को पकड़ा

November 2, 2024
in Agra, Crime

आगरा।  मलपुरा में दिवाली पर हुई आठ वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में एक युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया है।फिलहाल वह हत्या की सही वजह नहीं बता रहा है। पुलिस उससे हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

गुरुवार की शाम बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। अचानक गायब हो गई थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने मलपुरा पुलिस को सूचना दी थी। शुक्रवार की सुबह दक्षिणी बाईपास के पास झाड़ियों में बंद बोरे में बालिका का शव मिला था। ग्रामीणों ने वारदात के विरोध में दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया था। बालिका के मुंह में नमकीन का पाउच और कपड़ा ठूंसा गया था। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।
डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार अवकाश पर हैं। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बालिका आखिरी बार जिस कैमरे में कैद हुई थी उसके पीछे गांव का दुष्यंत भी दिखा। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। उसने पुलिस से झूठ बोला। यह मानने को तैयार नहीं था कि शाम को बालिका उसे मिली थी। पुलिस ने उसे फुटेज दिखाई। उससे पूछताछ हुई तो वह हत्या की बात तो कबूल करने लगा मगर वजह नहीं बता रहा है। जब ज्यादा दबाव बनाया गया तो उसने जो वजह बताई वह अटपटी लगी। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस फोरेंसिक साक्ष्य संकलित करने में जुटी हुई है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या की दो में से कोई एक वजह है। बालिका ने कुछ ऐसा देख लिया था जिसका खुलासा आरोपित को मुसीबत में डाल देता। इसी वजह से उसने बालिका को मार डाला। यह वजह नहीं है तो बालिका को उसने बुरी नीयत से पकड़ा होगा। इस वजह के होने की पुलिस को कम ही संभावना है। आरोपित अपनी कमीज के अंदर बोरा छिपाकर लेकर आया था। इससे इतना तो साफ है कि उसने पहले ही बालिका की हत्या की योजना बना ली थी। 

Previous Post

हार्डवेयर कारोबारी के घर में पांच मौत के बाद नटराजपुरम में रहा सन्नाटा

Next Post

ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

Related Posts

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

Next Post
ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

ट्रांस यमुना में रसगुल्ले को लेकर विवाद जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर में मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के सामने कार में बैठे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

सदर में मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के सामने कार में बैठे युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

July 25, 2024
गैंगवार में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपी पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

गैंगवार में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आठ आरोपी पकड़े, एक के पैर में लगी गोली

January 6, 2025
पांच सपा नेताओं पर धोखाधड़ी करने और मकान के पैसे हड़पने पर मुकदमा

पांच सपा नेताओं पर धोखाधड़ी करने और मकान के पैसे हड़पने पर मुकदमा

May 2, 2023
आगरा कॉलेज में LLM सत्र 2023–2024 की प्रथम वरीयता सूची जारी

आगरा कॉलेज में LLM सत्र 2023–2024 की प्रथम वरीयता सूची जारी

April 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.