• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मीट एट आगरा बना 18 हज़ार करोड़ के कारोबारी बुनियाद का गवाह

मीट एट आगरा बना 18 हज़ार करोड़ के कारोबारी बुनियाद का गवाह

आखरी दिन एग्जीबिटर्स की विदाई के बीच सामने आये कारोबार के उत्साहजनक आंकड़े

November 10, 2024
in Agra, Business

आगरा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स चैम्बर्स (एफमेक) द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘मीट एट आगरा’ के 16वें संस्करण का अंतिम दिन रविवार को कई मायनों में खास रहा। 

एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस वर्ष ‘मीट एट आगरा’ के तीनों दिनों में कुल 19,144 विजिटर्स ने शिरकत की। इनमें 5,187 रजिस्टर्ड बिजनेस विजिटर्स थे। इसके अलावा, बिजनेस मैनेजमेंट के 3,740 छात्र भी फेयर में शामिल हुए, जिन्होंने जूता उद्योग की बारीकियों को समझा और इसे भविष्य में एक संभावित उद्यम के रूप में देखा। जहां तक संभावित कारोबार का सवाल है, इस फेयर में लगभग 18,000 करोड़ रुपये के व्यापार की नींव रखी गई, जो हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। एफमेक अध्यक्ष ने कहा कि फेयर ने अपने उद्देश्यों को पहले की तरह पूरी तरह से सफलतापूर्वक पूरा किया है।

नेशनल चेंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि आगरा के औद्योगिक विकास के लिए इस प्रकार के आयोजन मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल आगरा के जूता उद्योग को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और उद्योग से जुड़े लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। एफमेक का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है, क्योंकि यह आगरा के उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ देश-विदेश में इसकी एक मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है। इस प्रकार के आयोजन औद्योगिक विकास के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और भविष्य में भी आगरा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अगले वर्ष के “मीट एट आगरा” आयोजन की तिथियों की घोषणा
ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने अगले वर्ष के “मीट एट आगरा” फेयर की तिथियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एग्जीबिटर्स के बीच एक सर्वेक्षण किया गया, जिसके आधार पर 2024 के इस प्रमुख व्यापारिक आयोजन के लिए तिथियाँ 7, 8 और 9 नवंबर निर्धारित की गई हैं।

दुनिया भर के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है
एफमेक के कन्वीनर कैप्टन एएस राणा ने इस अवसर पर कहा कि “मीट एट आगरा” फेयर केवल आगरा के लिए ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया भर के व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इस फेयर में लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी होती है, जिसमें विभिन्न देशों के कारोबारी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि फेयर की तिथियों को अंतिम रूप देने से पहले, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि वे अन्य देशों में आयोजित होने वाले प्रमुख व्यापारिक आयोजनों की तिथियों को ध्यान में रखें ताकि दुनिया भर से अधिक से अधिक कारोबारी इस फेयर में भाग ले सकें और यह आयोजन वैश्विक व्यापार के लिए एक प्रमुख प्लेटफॉर्म बन सके।

आस्मा के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली ने कहा कि “मीट एट आगरा” हर साल भारतीय उद्योगों को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने का एक अहम अवसर बन चुका है। यह आयोजन आगरा ही नहीं दुनियां भर के फुटवियर उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक मंच साबित हो रहा है, जहां विभिन्न देशों के व्यापारी और उद्यमी नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने के लिए एकत्र होते हैं।

Previous Post

कमला नगर में नगर निगम ने ध्वस्त किये अवैध निर्माण

Next Post

13 साल से फरार चल रहे इनामी को न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
13 साल से फरार चल रहे इनामी को न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा

13 साल से फरार चल रहे इनामी को न्यू आगरा पुलिस ने पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुनवाई नहीं करने पर दरोगा लाइन हाजिर

छेड़छाड़ से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुनवाई नहीं करने पर दरोगा लाइन हाजिर

December 23, 2022
सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

सत्संगियों के सामने पुलिस की संख्या रही कम, वापस लौटना पड़ा

September 24, 2023
घर में घुसकर मारपीट करने वालों को कोर्ट ने सुनाई सजा

घर में घुसकर मारपीट करने वालों को कोर्ट ने सुनाई सजा

December 20, 2023
कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

कमला नगर में यमुना नदी में छह बच्चे डूबे, तीन की मौत से मची चीख पुकार

May 12, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.