• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बडे़ बकायेदारों की नगर निगम कराएगा कुर्की

बडे़ बकायेदारों की नगर निगम कराएगा कुर्की

50 हजार से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार करने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

November 27, 2024
in administration, Agra

आगरा। नगर निगम बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने 50 हजार से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश देते हुए उनके बैंक खातों को सीज कर कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। नगर आयुक्त ने कर वसूली संबंधी समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिये।

स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी कर वसूली में तेजी लाने के लिए हर संभव उपाय करें। सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि 50 हजार और एक लाख से अधिक के बकायेदारों की अलग अलग सूची तैयार कर उनसे वसूली में तेजी लाई जाए। ऐसे बकायेदार जिन्होंने पिछले साल या पहले टैक्स जमा नहीं कराया है, उनके खिलाफ खाता सीज और कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिन होटल, मैरिजहोम, हॉस्पीटल संचालकों ने टैक्स जमा नहीं कराया है उनकी सूची बनाकर उन पर कुर्की की कार्रवाई की जाए। नगरायुक्त ने केंद्र व राज्य सरकार के ऐसे कार्यालयों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिये हैं जिन्होंने नगर निगम को संपत्ति कर जमा नहीं कराया है।

गैर आवासीय संपत्तियों से मिलेगा 33.02 करोड़ का टैक्स

नगर आयुक्त के अनुसार नगर निगम ने गैर आवासीय संपत्तियों को लेकर जीआईएस सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान 79239 संपत्तियों को चिंहित किया गया था जिसमें से 62454 पर करारोपण करने की कार्रवाई की जा रही है। इससे निगम को 33.02 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। चिंहित की गई इन संपत्तियों में से 19878 पर करारोपण कर 16.59 करोड़ का टैक्स वसूला जा चुका है। बकाया संपत्तियों से कर वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

तीस प्रतिशत बढाकर करनी है वसूली

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक राजस्व निरीक्षक को पूर्व में वसूले गये राजस्व से तीस प्रतिशत अधिक कर वसूली का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के अनुरुप जो भी राजस्व निरीक्षक कर की वसूली नहीं कर पायेगा उस पर कार्यवाही तय है।

पिछले साल नगर निगम द्वारा कराये गये सर्वे में नगर निगम सीमा में सवा तीन लाख घर और सम्पत्तियों की पहचान की गयी थी। इनमें से साल 2023-24 के दौरान सिर्फ एक लाख लोगों के द्वारा ही कर जमा कराया गया था। सवा लाख के करीब सम्पत्तियां ऐसी थीं जिन्होंने कर जमा ही नहीं कराया था। इसी प्रकार साल 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार कर दाताओं ने ही टैक्स अदा किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में करदाताओं की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गयी है।

Previous Post

कॉलेजों के द्वारा विश्वविद्यालय को सीसीटीवी का लिंक नहीं दिए जाने पर 50-50 हजार का जुर्माना

Next Post

127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

Related Posts

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

May 10, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर क्षेत्र में पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे...

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

May 10, 2026

आगरा। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में जो शोभा यात्रा निकाली गई वह आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में...

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल

May 10, 2026

आगरा। रविवार सुबह अछनेरा- बोदला रोड पर सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो पलटने के बाद एंबुलेंस से टकरा गया।...

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

Next Post
127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

127 मार्गो की बिना अनुमति के खुदाई होने पर कमिश्नर हुईं नाराज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एटीएस द्वारा आगरा में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

एटीएस द्वारा आगरा में पांच बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए

March 18, 2023
आगरा मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए रेलवे की  अद्भुत पहल

आगरा मंडल में ऑपरेशन सिन्दूर में शामिल जवानों की बहादुरी और देशभक्ति को सम्मानित करने के लिए रेलवे की अद्भुत पहल

May 16, 2025
मेट्रो स्टेशन में घुसा कुत्ता, काफी देर तक रही अफरा तफरी

मेट्रो स्टेशन में घुसा कुत्ता, काफी देर तक रही अफरा तफरी

May 7, 2025
नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी परिवार सहित गायब

नैनीताल घूमने गए दवा व्यापारी परिवार सहित गायब

May 8, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े
  • महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया
  • एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल
  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.