• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विज्ञापन प्रीमियम साइट रेंट जमा न करने वाले पांच दर्जन कारोबारियों को नोटिस

विज्ञापन प्रीमियम साइट रेंट जमा न करने वाले पांच दर्जन कारोबारियों को नोटिस

December 9, 2024
in administration, Agra

आगरा। अवैध रुप से विज्ञापन करने वाले कारोबारियों पर नगर निगम की पैनी नजर है। विज्ञापन प्रीमीयम साइट रेंट वसूलने के लिए नगर निगम ऐसे कारोबारियों की सूची तैयार करा रहा है। विभागीय कर्मचारी लगातार बाजारों का सर्वे कर यह सूची तैयार कर रहे हैं।

अभी तक 100 से अधिक कारोबारियों की सूची तैयार की जा चुकी है। इनमें से पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी कर पेनाल्टी के साथ प्रीमीयम/साइट रेंट जमा कराये जाने के लिए नोटिस जारी किये गए हैं। इन कारेाबारियों में तीन दर्जन से अधिक ऐसे हैं जिन पर एक लाख से अधिक रुपये का प्रीमीयम साइट रेंट अधिरोपित किया गया है। नगर निगम अधिनियम 1959 के तहत नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश के बाद नगर निगम ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर तीन बाई दो फुट तक के विज्ञापन पट लगाये जाने पर नगर निगम के द्वारा किसी भी प्रकार का प्रीमीयम/साइट रेंट नहीं लिया जाता है। इससे बड़े साइन बोर्ड लगाने या अन्य किसी प्रकार से प्रचार प्रसार के लिए विज्ञापन करना विज्ञापन प्रीमीयम/साइट रेंट के दायरे में आता है। उन्होंने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश के उपरांत नगर निगम द्वारा लगातार सर्वे करा कर सूची बनाई जा रही है।
देखने में आ रहा है कि शहर में बड़ी संख्या में ऐसे कारोबारी हैं जो बिना अनुमति होर्डिंग आदि लगाकर अपना विज्ञापन कर रहे हैं। ऐसे सभी कारोबारियों को अब प्रीमीयम/साइट रेंट के दायरे में लाया जा रहा है। नगर निगम उपविधि 2017 के तहत पहली बार अब तक साठ कारोबारियों को नोटिस जारी किये गये हैं। नोटिस की अवधि में रेंट जमा न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कुछ बड़े बकायेदार जिन्होंने प्रीमीयम, साइट रेंट नहीं दिया

पेप्सी कंपनी पर विज्ञापन प्रीमियम साइट रेंट के रुप में 32,83,140 रुपये और डाक्टर शेख पर 2,94,000 और इतना ही किराया डाक्टर ताज पर बकाया चला आ रहा है। 

सहायक नगरायुक्त के अनुसार फिलहाल साल 2023-24 और 2024-25 के किराये की गणना की जा रही है। इसके अनुसार 1,98,61,660 रुपये कारोबारियों पर विज्ञापन प्रीमीयम/साइट रेंट के रुप में अधिरोपित किया गया है। इसमें से अबतक लगभग 13,32,558 रुपये नगर निगम को जमा कराया गया है। कोका कोला कंपनी ने 3,75,000, भगत हलवाई नामक फर्म द्वारा नगर निगम को विज्ञापन प्रीमीयम/साइट रेंट के रुप 39,630 जमा कराया गया है। भारत व्यवसाय प्राइवेट लिमि. 30,200 और बीवा कंपनी की ओर से 31 मार्च 2025 तक के लिए 63,428 रुपये विज्ञापन प्रीमीयम/साइट रेंट के रुप में जमा कराया गया है।

जो भी कारोबारी नबर निगम सीमा में विज्ञापन कर रहे हैं वे समय से प्रीमीयम/साइट रेंट को जमा कराएं वरना उनके खिलाफ खाता सीज और कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त

Previous Post

इरादत नगर में महिला की चाकू से गला काटकर हत्या

Next Post

शमसाबाद पुलिस ने भाई बहन से लाखों रुपए के जेवर लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

Related Posts

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

आगरा में मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छह सस्पेंड, 21 पर कार्रवाई के आदेश

October 26, 2026

आगरा। आगरा में एमएलसी चुनाव के दौरान तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव आयोग की तरफ...

Next Post
शमसाबाद पुलिस ने भाई बहन से लाखों रुपए के जेवर लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

शमसाबाद पुलिस ने भाई बहन से लाखों रुपए के जेवर लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर कैडेट्स ने पर्यटकों का फूलमालाओं से किया स्वागत

January 25, 2024
शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए डीएम ने की स्कूलों की छुट्टी

शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए डीएम ने की स्कूलों की छुट्टी

December 18, 2025
दीवानी में अधिवक्ताओं के दो गुटों में झगड़ा, कई हुए घायल

दीवानी में अधिवक्ताओं के दो गुटों में झगड़ा, कई हुए घायल

November 20, 2025
धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

July 21, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.