• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कारगिल चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत

कारगिल चौराहे पर युवक की गोली मारकर हत्या, कई राउंड फायरिंग से फैली दहशत

रंगबाजी के चलते कैफे के सामने हुआ दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस के मुस्तेदी के दावों पर खड़े हुए सवाल

December 31, 2024
in Agra, Crime

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में बीच चौराहे पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने से पहले कई राउंड फायरिंग भी की गई। अंधाधुंध फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। नए साल से पहले पुलिस की मुस्तेदी के दावों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस ने मृतक के पारिवारीजनों को सूचना दी है। खबर लिखे जाने तक वह पहुंचे नहीं थे उनका इंतजार हो रहा था।

शास्त्रीपुरम चौकी क्षेत्र में कारगिल पेट्रोल पंप चौराहे पर एचएफआरडी नाम से कैफे है। बताया जा रहा है यहां पर रवि चौधरी नाम के दबंग व्यक्ति ने कई राउंड फायरिंग की। आमिर नाम के व्यक्ति को गोली मार दी। गोली उसके पेट में जा लगी और उसकी मृत्यु हो गई। कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।  सूचना पर इंस्पेक्टर नीरज शर्मा फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मृतक आमिर के मित्र आकाश ने पुलिस को बताया आमिर जगदीशपुरा का रहने वाला है। रवि चौधरी नाम के दबंग ने उसे गोली मारी है। वह रुनकता क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को जैसे ही उसकी हत्या की सूचना दी घर में चीख पुकार मच गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस झगड़े की वजह जानने में जुटी हुई थी। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहा है। इधर पुलिस के द्वारा दावे किए गए थे कि मंगलवार शाम 6:00 से 100 से ऊपर जगह पर पुलिस और पीएसी मुस्तैद रहेगी। शहर के व्यस्ततम चौराहों में एक कारगिल पेट्रोल पंप पर अगर पुलिस होती तो शायद यह घटना नहीं होती। पुलिस की मुस्तेदी क्या सिर्फ मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए थी। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 

Previous Post

कम वसूली पर जोनल अधिकारियों और कर अधीक्षकों समेत 16 को नोटिस

Next Post

तू तड़ाक नहीं फरियादी के नाम के आगे जी लगाकर करनी पड़ेगी पुलिसकर्मियों को बात

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
तू तड़ाक नहीं फरियादी के नाम के आगे जी लगाकर करनी पड़ेगी पुलिसकर्मियों को बात

तू तड़ाक नहीं फरियादी के नाम के आगे जी लगाकर करनी पड़ेगी पुलिसकर्मियों को बात

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक को एफआईआर और गिरफ्तारी से कोई राहत नहीं मिली, याचिका खारिज

कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक को एफआईआर और गिरफ्तारी से कोई राहत नहीं मिली, याचिका खारिज

November 15, 2022
वेतन को लेकर नगर निगम में कर्मचारियों का हंगामा

वेतन को लेकर नगर निगम में कर्मचारियों का हंगामा

June 21, 2023
शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026
आगरा जयपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

आगरा जयपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

November 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.