• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

फरार चल रहे चार लोगों की तलाश में जुटी है एसआईटी, एक की हो चुकी है मौत

January 23, 2025
in Agra, Crime

आगरा। बेशकीमती जमीनों के जिल्द बही से असली बैनामों को गायब करके उनकी जगह फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 

बता दें कि शहर की बेशकीमती जमीनों को कब्जाने के लिए सक्रिय गिरोह द्वारा फर्जी बैनामों के खेल का गिरोह सदर तहसील के रिकॉर्ड रूम से जिल्द बही से असली बैनामों को गायब करके उनकी जगह फर्जी बैनामे लगा देता था, जिसकी सत्यापित प्रतिलिपि तहसील से हासिल करके जमीन पर अपना दावा पेश कर देता था। जमीन के असली मालिक से सौदेबाजी करता, उसे जमीन बेचने या उसमें हिस्सेदारी देने का दबाव बनाता था। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच कराने के बाद शाहगंज थाने में 21 जनवरी को धोखाधड़ी, कूटरचित प्रपत्र तैयार करने, आपराधिक साजिश की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। आईपीएस विनायक भोसले के नेतृत्व में बनी एसआईटी  टीम ने सेवानिवृत्त रिकॉर्ड कीपर देवदत्त शर्मा, ब्रजेश दुबे निवासी बसई खुर्द ताजगंज, सुमित अग्रवाल निवासी जैमिनी कांप्लेक्स सेक्टर चार आवास विकास कालोनी जगदीशपुरा, प्रो. भानू रावत निवासी राजामंडी लोहामंडी एवं राजकुमार निवासी बाह को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ब्रजेश शर्मा, राजकुमार, सुमित अग्रवाल, और राजकुमार ने पूछताछ में बताया कि उन्हें इस काम के लिए प्रशांत शर्मा और अजय सिसोदिया लाखों रुपये देते थे। इंदिरापुरम सदर के रहने वाले प्रशांत शर्मा को 17 दिसंबर 2024 और राजीव नगर ताजगंज के रहने वाले अजय सिसोदिया को 17 जनवरी  को सदर पुलिस जेल भेज चुकी है। एसीपी विनायक भोसले ने बताया कि फर्जी बैनामा मामले में पुलिस को अब श्यामलाल शर्मा निवासी बसई खुई ताजगंज, शिवचरण निवासी गांव सिकतरा शमसाबाद, प्रबल प्रताप सिंह निवासी आलमगंज लोहामंडी और प्रशांत शर्मा निवासी इंद्रापुरम सदर की तलाश है।

Previous Post

आगरा शहर में मार्च से लागू होगा हीट एक्शन प्लान

Next Post

मनसुखपुरा में सगे भाइयों में चले कुल्हाड़ी और डंडे, 11 घायल

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
मनसुखपुरा में सगे भाइयों में चले कुल्हाड़ी और डंडे, 11 घायल

मनसुखपुरा में सगे भाइयों में चले कुल्हाड़ी और डंडे, 11 घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलिंडर लेने पहुंचीं दो सगी बहनों से मारपीट

April 19, 2026
टूटे हुए परिवारों को बचाने के लिए परिवार न्यायालय के न्यायाधीशों को दिए गए टिप्स

टूटे हुए परिवारों को बचाने के लिए परिवार न्यायालय के न्यायाधीशों को दिए गए टिप्स

May 13, 2023
सदर पुलिस की हुई चोर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

सदर पुलिस की हुई चोर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 11, 2025
कॉपियां बदलने के मामले में एजेंसी के कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ

कॉपियां बदलने के मामले में एजेंसी के कर्मचारियों से भी हो रही पूछताछ

August 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.