• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा शहर में मार्च से लागू होगा हीट एक्शन प्लान

आगरा शहर में मार्च से लागू होगा हीट एक्शन प्लान

January 23, 2025
in administration, Agra, Development

आगरा। आगरा में हीट एक्शन प्लान मार्च से लागू कर दिया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधी नगर द्वारा राज्य के चार शहरों आगरा, लखनऊ, झांसी और प्रयागराज के लिए एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। नगर निगम कार्यकारिणी हॉल में आयोजित की गई एक कार्यशाला में ये जानकारी डा. महावीर गुलेच्छा प्रोफेसर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर गुजरात ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी।उन्होंने बताया कि सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्थाओं के अलावा एनजीओ हीट प्लान को लागू करने में महत्वपूर्ण योगदान होता है। ये संस्थाएं हीटवेव से बचाव को जनजागरुकता अभियान, गर्मी में प्याउ लगवाने और ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले चौराहों पर कूलिंग सेंटर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इसके अतिरिक्त कच्ची बस्तियों में छतों पर सफेद पेंट करके घर के अंदर के तापमान को भी तीन से चार डिग्री कम किया जा सकता है। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर बी चार्ज ओआरएस घोल व अन्य शीतल पेय का वितरण कर हीट वेव से लोगों को बहुत हद तक बचाया जा सकता है।
उन्हेंने बताया कि आगरा का हीटवेव एक्शन प्लान फरवरी तक बन जाएगा। इसे मार्च में लागू कर दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस अवसर पर बताया कि आगरा शहर में हीट एक्शन प्लान को प्रभावी रुप से लागू किया जाएगा। उन्होंने सभी संस्थाओं से इसे लागू करने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में भाग लेने आये धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजसेवी संस्थाओं के अलावा नगर निगम के पार्षदों ने इस एक्शन प्लान को लागू कराने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Previous Post

गंदगी कर स्वच्छता अभियान को लगा रहे पलीता, जुर्माना

Next Post

फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

फर्जी बैनामे लगाकर करोड़ों का खेल करने के मामले में पकड़े गए पांच लोग जेल भेजे गए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड की मुश्किलें बढ़ी

पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों और दो होमगार्ड की मुश्किलें बढ़ी

June 27, 2024
असिस्टेंट कमिश्नर का एजेंट बनकर वसूली कर रहा था जेल गया युवक

असिस्टेंट कमिश्नर का एजेंट बनकर वसूली कर रहा था जेल गया युवक

January 20, 2024
शाहगंज में एक युवक को मारी गोली, फैली दहशत

शाहगंज में एक युवक को मारी गोली, फैली दहशत

January 29, 2023
आवलखेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या से फैली सनसनी

आवलखेड़ा में रिटायर्ड बैंक कर्मी की हत्या से फैली सनसनी

August 26, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.