आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक युवक को देर रात गोली मार दी गई है। गोली युवक के पेट में लगी है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर हरीपर्वत फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावरों का सुराग लगाने के लिए इंस्पेक्टर क्षेत्र में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।
सुल्तानगंज मोहल्ले में भल्ले पुत्र पप्पू रहते हैं। वह अपने कुछ साथियों के साथ खड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवक आए और किसी पते की जानकारी करने लगे। भल्ले ने अनभिज्ञता जाहिर की तो उसे गोली मार दी। युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही 5 मिनट के अंदर इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर ने चेकिंग भी शुरू करा दी है। इधर घायल युवक ने एक व्यक्ति को पहचाना था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।











