• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन व उनके भाई पर मारपीट और पैसे लूटने का मुकदमा दर्ज

जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन व उनके भाई पर मारपीट और पैसे लूटने का मुकदमा दर्ज

पीड़ित को जूते से पीटने का चैयरमेन के भाई का वीडियो भी हो रहा वायरल

January 30, 2025
in Agra, Crime

आगरा।  जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन उनके भाई व अन्य चार लोगों के खिलाफ मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें मारपीट और पैसे लूटने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित का एक वीडियो वायरल भी हो रहा है, जिसमें चैयरमेन का भाई उन्हें जूते से पीट रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बता दें की जामा मस्जिद कमेटी के चैयरमेन मोहम्मद जाहिद का तीन- चार दिनों पहले एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें वह हिंदू नेताओं पर आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं। उनके ऊपर मंटोला थाने में मुकदमा  दर्ज हुआ है।  दो दिन पहले उनके ऊपर कोठी मीना बाजार पर हमला भी हुआ था। हिंदू नेताओं पर टिप्पणी करने के वायरल ऑडियो के कारण उन पर हमला हुआ, पुलिस को ऐसा अंदेशा है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शाहगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ है।  जाहिद अस्पताल में भर्ती हैं। इधर आज सुबह उनके भाई का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक युवक को जूते से पीट रहा है। पिटने वाले का नाम अरशद बताया जा रहा है। वह उनके यहां मैनेजर था। अरशद ने डीसीपी सिटी से शिकायत में कहा है कि एक सितंबर 2024 को दोपहर में जाहिद और उनके भाई फैसल ने फोन करके उन्हें जूते की फैक्ट्री पर बुलाया। उन्होंने वकील उद्दीन और भइये को भी उन्हें लेने के लिए भेजा। यह दोनों उनके  पास पहुंच गए और बोले फैक्ट्री पर चलो। फैक्ट्री पर पहुंचने पर फैसल, जाहिद, फुरकान, काशिफ वहां मौजूद थे। आरोप है कि वहां पहुंचते ही जाहिद और फैसल ने गालियां देना शुरू कर दिया। फैसल ने जूता उतार कर उनके साथ मारपीट की और कमर में लगी पिस्टल कनपटी पर लगा दी और कहा कि अभी तेरा भेजा उड़ाता हूं। इसके बाद वह डर गया। आरोप है कि जाहिद और फैसल ने उसकी जेब में रखे हुए तीन हजार रुपये पिस्टल की दम पर निकाल लिए। इसके बाद सादा कागज पर उससे हस्ताक्षर भी करा लिए। यह धमकी भी दी अगर किसी को इस घटना की शिकायत की तो तुझे जान से मार देंगे। मंटोला थाने में मोहम्मद जाहिद, फैसल, फुरकान कुरैशी, काशिफ, वकील उद्दीन, भैईये के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

Previous Post

डूडा के आवास निर्माण में हुआ घोटाला बोले मंत्री बघेल और सांसद चाहर

Next Post

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से गाड़ी टच होने पर डॉक्टर को पुलिस वालों ने जड़े थप्पड़, अपराधियों की तरह हवालात में ठूंसा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

रामेश्वर चौधरी पर मुकदमे की तैयारी

रामेश्वर चौधरी पर मुकदमे की तैयारी

May 7, 2024
एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

February 13, 2026
राज चौहान की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो के पैर में लगी गोली

राज चौहान की हत्या के मामले में एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो के पैर में लगी गोली

January 29, 2026
कोहरे में डंपर और ट्रोला की आमने-सामने भिडंत, चालक की मौत

कोहरे में डंपर और ट्रोला की आमने-सामने भिडंत, चालक की मौत

December 24, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.