• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मकान पर कब्जे के मामले में ट्रान्स यमुना थाना प्रभारी को पीड़ित ने कठघरे में किया खड़ा

मकान पर कब्जे के मामले में ट्रान्स यमुना थाना प्रभारी को पीड़ित ने कठघरे में किया खड़ा

पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में लगाया आरोप, उसने अधिकारियों से शिकायत भी की थी लेकिन उल्टा उसे शांति भंग में पाबंद कर दिया

February 2, 2025
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक पीड़ित के मकान पर दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर रखा है। पीड़ित ने अधिकारियों से शिकायत की तो उल्टा उसे ही थाना पुलिस ने शांति भंग में पाबंद कर दिया। पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट में गुहार लगाई है। पीड़ित ने कोर्ट में दाखिल किए प्रार्थना पत्र में इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना भानु प्रताप यादव को कठघरे में खड़ा किया है। यह भी आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस कमिश्नर से शिकायत करना उन्हें भारी पड़ गया।  उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। मकान पर कब्जे के विवाद को जांच में लेन-देन का दर्शा दिया। इतना ही नहीं प्रतिवादी को रिपोर्ट में यादव से शर्मा बना दिया। याचिका पर न्यायालय में सुनवाई चल रही है। 

अंजनी विहार, टेढ़ी बगिया निवासी राजेश कुमार शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि पहले उसने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। थाना प्रभारी ने अधिकारियों को जो पाठ पढ़ाया उन्होंने उसे सच मान लिया। पीकेश यादव को उसने करीब चार साल पहले अपना चंदन नगर का मकान किराए पर दिया था। उस समय लॉक डाउन लगा था। पीकेश हॉस्पिटल संचालक है। उसने कहा था कि समय पर किराया देगा। जब बोलेंगे मकान खाली कर देगा। किराया तो दूर की बात आरोपित अब मकान खाली नहीं कर रहा है। इस संबंध में पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत करने पर उसे ही शांति भंग में पाबंद कर दिया गया। इस बात की शिकायत भी उसने अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि आरोपित की पुलिस से सेटिंग है। आरोपित ने खुद चीख-चीखकर ऐसा बोला। नतीजा उसने अपनी आंखों से भी देखा। इंस्पेक्टर भानु प्रताप यादव ने अधिकारियों को बता दिया कि पीकेश ने मकान में छह-सात लाख रुपये का काम कराया था। रुपयों का विवाद है। मकान पर कब्जा पुलिस खाली नहीं करा सकती है। पीड़ित को कोर्ट जाना पड़ेगा। पुलिस मकान खाली नहीं करा सकती मगर आरोपित के खिलाफ प्रार्थनापत्र पर जांच कर मुकदमा लिख सकती है। पुलिस ने ऐसा भी नहीं किया। पीड़ित का आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस कमिश्नर से  शिकायत की थी। इसके बाद उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि थाना प्रभारी और आरोपित के बीच रिश्तेदारी है। हालांकि उसके पास इसके प्रमाण नहीं हैं। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है कि थाना प्रभारी भानु प्रताप यादव को वहां से हटाया जाए। पीड़ित ने अपने याचिका में यह भी कहा है कि जिस व्यक्ति ने उसके मकान पर कब्जा किया है वह अपराधी किस्म का है उसके द्वारा वर्ष 2014 में तत्कालीन थाना अध्यक्ष एत्माउद्दौला शैलेंद्र सिंह को हत्या की धमकी दी गयी थी। इसके अलावा एक अस्पताल से चौथ वसूली के संबंध में फायरिंग की थी। उसने कहा है की बड़ी हैरानी की बात है कि थाना ट्रांस यमुना प्रभारी और थाना पुलिस ऐसे अपराधी की मदद कर रही है, जबकि मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन ऐसे पुलिसकर्मी अपराधी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के आदेश को पलीता लगा रहे हैं। कोर्ट से गुहार लगाई है कि उसके प्रार्थनापत्र पर मुकदमा कायम कराया जाए। 

Previous Post

आगरा पुलिस के एक के बाद एक कारनामे, इस बार सर्राफ को बीच रास्ते से छोड़ने बाला दरोगा सुर्खियों में

Next Post

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

खंदौली पुलिस ने पकड़ा 50 हजार का इनामी, पांच मुकदमे हैं दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आज कोरोना के निकले 752 केस

January 14, 2022
आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

आगरा में कमिश्नरेट सिस्टम के प्रस्ताव पर लगी मुहर

November 25, 2022
चोरों ने पैसा चोरी करने के बाद रख दिया था पत्नियों के पास, पुलिस ने पकड़ीं

चोरों ने पैसा चोरी करने के बाद रख दिया था पत्नियों के पास, पुलिस ने पकड़ीं

April 10, 2022
लकड़बग्घा खेतों की रखवाली को लगे कंटीले तारों की बाड़ में फंसा

लकड़बग्घा खेतों की रखवाली को लगे कंटीले तारों की बाड़ में फंसा

March 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.