• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कागारौल में ठेकेदार के यहां से 18 लाख के आभूषण, 6 लाख नगदी,  राइफल चोरी करके ले गए चोर

कागारौल में ठेकेदार के यहां से 18 लाख के आभूषण, 6 लाख नगदी, राइफल चोरी करके ले गए चोर

बड़ी चोरी से मची खलबली, पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर

April 4, 2025
in Agra, Crime, News

आगरा। कागारौल थाना क्षेत्र में देर रात एक घर में बड़ी चोरी हो गई। चोर 18 लाख रुपए के आभूषण करीब 6 लाख रुपए नगदी, एक राइफल और 30 कारतूस चोरी करके ले गए हैं। चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

मसेल्या गांव में चंद्रवीर चाहर का घर है। वह छत्तीसगढ़ में ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक भाई आगरा में रहते हैं। वह शिक्षक हैं। एक भाई दिल्ली में रहते हैं। वहां बैंक में मैनेजर हैं। घर पर पिता प्रेम चाहर और छोटे भाई सुभाष चाहर, उनकी पत्नी पूजा देवी रहते हैं। पिता प्रेम सिंह चाहर गुरुवार को किसी काम से भरतपुर गए थे। घर पर छोटा भाई और उसकी पत्नी अकेले थे। वह दोनों एक कमरे में सो रहे थे। सुबह जब जागे तो देखा दूसरा कमरा जिसमें आभूषण, ज्वैलरी और राइफल रखे हुए थे उसका ताला टूटा हुआ था। मौके पर जाकर देखा तो सब कुछ गायब था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बताया है कि चार से पांच लोगों को उन्होंने रात में घर की तरफ आते हुए देखा था। चंद्रवीर चाहर का कहना है घर में डकैती पड़ी है। डकैत 18 लाख रुपए के आभूषण 6 लाख की नगदी एक राइफल और करीब 30 कारतूस चोरी करके ले गए हैं। सुबह पुलिस के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

इंस्पेक्टर समरेश सिंह चोरी की जानकारी करते हुए।

इंस्पेक्टर समरेश सिंह भी मौके पर हैं और छानबीन में जुटे हुए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुबह सुभाष और उनकी पत्नी के जागने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

मौके पर छानबीन करते हुए फॉरेंसिक टीम।
Previous Post

वक्फ (संशोधन) विधेयक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदमः सांसद नवीन जैन

Next Post

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने प्रस्तावित नवीन टाउनशिप ‘अटलपुरम’ का किया निरीक्षण

Related Posts

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट

August 8, 2026

आगरा। अन्य राज्यों में लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है।  शनिवार को नदी के...

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित

August 8, 2026

आगरा। आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा के खिलाफ शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर...

बारिश से बेलनगंज में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया

बारिश से बेलनगंज में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया

August 8, 2026

आगरा। लगातार हो रही बारिश से बेलनगंज क्षेत्र में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। मकान के...

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद

आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद

August 8, 2026

आगरा। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। भविष्य में वो देश शक्तिशाली नहीं होंगे, जिनके पास हथियार होंगे, बल्कि...

सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों का हो जाएगा प्रवेश बंद

सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों का हो जाएगा प्रवेश बंद

August 7, 2026

आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों राजेश्वर महादेव, बल्केश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव,...

“साहब, पैमाइश हो गई”- ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान, Dm बोले यह तो मेरा काम, मुस्कुराकर बोले पसंद आया आपका इनाम

“साहब, पैमाइश हो गई”- ककोड़े लेकर DM के पास पहुंचा किसान, Dm बोले यह तो मेरा काम, मुस्कुराकर बोले पसंद आया आपका इनाम

August 7, 2026

आगरा। डीएम साहब, पैमाइश हो गई है। तीन साल से इसके लिए चक्कर लगा रहा था। आपसे मिला तो एक...

Next Post
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने प्रस्तावित नवीन टाउनशिप ‘अटलपुरम’ का किया निरीक्षण

प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ने प्रस्तावित नवीन टाउनशिप 'अटलपुरम' का किया निरीक्षण

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

January 15, 2022
30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

June 18, 2026
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के तीन सुझाव, संवेदनशील है मामला, जिला जज ही करें सुनवाई

May 20, 2022
कमिश्नर साहब का इंग्लिश भाषा में डाला गया मैसेज नहीं समझ पाए कई ‘अंग्रेजी में कमजोर इंस्पेक्टर’ !

कमिश्नर साहब का इंग्लिश भाषा में डाला गया मैसेज नहीं समझ पाए कई ‘अंग्रेजी में कमजोर इंस्पेक्टर’ !

January 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • खतरे के निशान से थोड़ा नीचे है यमुना, 23 गांव में जारी किया गया अलर्ट
  • आगरा में तैनात रहे ड्रग इंस्पेक्टर कपिल शर्मा को शासन ने किया निलंबित
  • बारिश से बेलनगंज में वर्षों पुराना जर्जर दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया
  • आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है: जितिन प्रसाद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.