• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
12 अप्रैल को राणा सांगा जयंती के लिए भूमि पूजन, बवाल से निपटने को पुलिस भी अलर्ट, भारी मात्रा में मंगाए डंडे व हेलमेट

12 अप्रैल को राणा सांगा जयंती के लिए भूमि पूजन, बवाल से निपटने को पुलिस भी अलर्ट, भारी मात्रा में मंगाए डंडे व हेलमेट

भड़काऊ पोस्ट डालने वाले 22 लोगों के घर किया गया नोटिस चस्पा

April 10, 2025
in administration, Agra, Cultural, News, Politics

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र के गढ़ी रामी में 12 अप्रैल को महाराणा सांगा जयंती मनाने के लिए आज सुबह कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से पूजा हुई। इसके बाद वहां पर भगवा गाढ़ दिया गया। इधर पुलिस भी पूरे तरीके से अलर्ट है। बवाल से निपटने के लिए पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में डंडा और हेलमेट मंगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के यहां नोटिस भी चस्पा किया जा रहा है।

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद भूचाल मचा हुआ है। 12 तारीख को राणा सांगा की जयंती आगरा में ही इसलिए मनाई जा रही है क्योंकि सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में करणी सेना द्वारा सांसद सुमन के आवास पर उग्र प्रदर्शन भी किया जा चुका है। अब क्षत्रिय समाज इस आयोजन के जरिए सनातन धर्म के अनुयायियों की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शित करना चाहता है। गुरुवार को भूमि पूजन के दौरान करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के एक महान योद्धा और पराक्रमी राजा थे, जिन्होंने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से पूरे क्षत्रिय समाज और सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन किसी व्यक्ति विशेष या समुदाय के विरोध में नहीं है, बल्कि यह हमारी गौरवशाली विरासत और महापुरुषों के सम्मान की रक्षा के लिए आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने देश के सभी देशभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 12 अप्रैल को आगरा पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और अपनी एकजुटता का परिचय दें। क्षत्रिय सभा की आगरा की सभी इकाइयां भी अपनी-अपनी बैठकें कर कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर रणनीति बना रही हैं। इधर आगरा व आसपास के जिलों के गांवों में प्रचार वाहन भी घूम रहे हैं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की जा रही है। आयोजकों ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजित किया जाएगा और इसका उद्देश्य केवल अपनी भावनाओं को व्यक्त करना और समाज को एकजुट करना है। इधर किसी भी प्रकार के बवाल से निपटने के लिए पुलिस भी पूरे तरीके से अलर्ट है। भारी मात्रा में डंडे और हेलमेट मंगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

Previous Post

सपा सांसद सुमन के घर प्रदर्शन करने जा रही दो नेत्रियों को हिरासत में लिया

Next Post

गर्भवती पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या सिर में भारी वस्तु मारकर की गई थी

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
गर्भवती पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या सिर में भारी वस्तु मारकर की गई थी

गर्भवती पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या सिर में भारी वस्तु मारकर की गई थी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने पकड़े चोर, चोरी किया घी बरामद

March 12, 2023
मतदान केंद्रों के लिए सुबह से पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना

मतदान केंद्रों के लिए सुबह से पोलिंग पार्टियां हो रहीं रवाना

February 9, 2022
पटियाली में मोदी की जनसभा के क्या हैं मायने?

पटियाली में मोदी की जनसभा के क्या हैं मायने?

February 9, 2022
सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने दो दिन की और बढ़ाई छुट्टी

सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने दो दिन की और बढ़ाई छुट्टी

January 15, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.