• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गढ़ी रामी में कार्यक्रम स्थल के साथ सांसद सुमन का आवास बना छावनी

गढ़ी रामी में कार्यक्रम स्थल के साथ सांसद सुमन का आवास बना छावनी

शहर और सांसद के आवास की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी

April 12, 2025
in administration, Agra, Cultural, News, Politics

आगरा। आज गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर रक्त महास्वाभिमान सम्मेलन आयोजित हो रहा है। सुबह से ही भारी संख्या में लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं। एक बजे से सम्मेलन शुरू होगा। कार्यक्रम स्थल के साथ ही सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास की त्रिस्तरीय सुरक्षा है। नौ कंपनी पीएसी, एसएसएफ के साथ चार हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर और सांसद के आवास की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की है। 

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से संसद में राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 26 मार्च को क्षत्रिय करणी सेना ने सुमन के आवास पर प्रदर्शन किया था। पथराव किया था। इसमें कार्यकर्ता और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।  क्षत्रिय करणी सेना ने रामजीलाल सुमन के बयान की वजह से आज के कार्यक्रम के लिए आगरा को चुना। कुबेरपुर के पास गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर  रक्त महास्वाभिमान सम्मेलन हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जिले में सात हजार का फोर्स है। वहीं झांसी, मेरठ, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा सहित अन्य जनपदों से पुलिस फोर्स और नौ कंपनी पीएसी आई है। चार हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में फोर्स रिजर्व में रहेगा, जो जरूरत के हिसाब से संबंधित स्थान पर पहुंचेगा। सभास्थल से लेकर सांसद आवास तक आठ सौ बैरियर लगाए गए हैं। शहर में 24 स्थानों में चेकिंग पोस्ट बनाए गए हैं। प्रत्येक चेकिंग पोस्ट पर इंस्पेक्टर के अलावा सौ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Previous Post

शाही जामा मस्जिद में जानवर का कटा सिर मिला, पुलिस ने चार घंटे में आरोपी को खोज निकाला

Next Post

गढ़ी रामी में हो रहे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में राजा भैया भी आएंगे

Related Posts

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

Next Post
गढ़ी रामी में हो रहे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में राजा भैया भी आएंगे

गढ़ी रामी में हो रहे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में राजा भैया भी आएंगे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शिक्षकों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान: यूटा

शिक्षकों की समस्याओं का कराया जाएगा समाधान: यूटा

February 12, 2025
इरादत नगर से अपहरण हुआ छात्र पुलिस ने किया बरामद

इरादत नगर से अपहरण हुआ छात्र पुलिस ने किया बरामद

May 4, 2022
कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

September 1, 2025
आगरा में पांच दिन में हुए एक करोड रुपए के चालान

आगरा में पांच दिन में हुए एक करोड रुपए के चालान

June 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली
  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.