आगरा। मंगलवार सुबह थाना सैंया क्षेत्र के आगरा ग्वालियर हाईवे पर आगरा की ओर से धौलपुर की ओर जा रहा ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रक में आग लग गई। एक ट्रक के चालक की जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक व एक क्लीनर को पुलिस ने निकालकर उपचार के लिए सीएचसी सैंया भेजा।
सुबह करीब 5:30 बजे थाना सैंया के आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित बीरई गांव के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। आगरा की ओर से आ रहे एक ट्रक में परचून का सामान भरा हुआ था। वहीं दूसरे ट्रक में हार्डवेयर का सामान था। हादसा होने के बाद आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परचून से लदे ट्रक से चालक व क्लीनर को बाहर निकाल कर सीएचसी सैंया भेज दिया और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया। हार्डवेयर से लदे ट्रक का चालक अंदर ही फंस गया, जिसकी आग से जल कर मौत हो गई।
सावन के दूसरे सोमवार पर रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों का हो जाएगा प्रवेश बंद
आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों राजेश्वर महादेव, बल्केश्वर महादेव, रावली महादेव, पृथ्वीनाथ महादेव,...











