आगरा। आगरा पुलिस की बदमाशों से लगातार मुठभेड़ हो रही है। मंगलवार सुबह जगदीशपुरा पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चली। पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अपराधी पर 25 मुकदमे दर्ज हैं।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से घूमते मुरसलीन को जब रोका गया, तो उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार मुरसलीन ने पूछताछ में अवधपुरी क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की वारदात कबूली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया है। एसीपी ने बताया मुरसलीन के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने और जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।











