• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कल विश्वविद्यालय में कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के आने की खबर को लेकर मची खलबली

कल विश्वविद्यालय में कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के आने की खबर को लेकर मची खलबली

11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक विश्वविद्यालय की अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, उसके बाद संस्थाओं का करेंगे निरीक्षण

June 10, 2025
in administration, Agra, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में कल बुधवार को कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव निरीक्षण पर आ रहे हैं। उनके आने को लेकर विश्वविद्यालय में खलबली मची हुई है।  इसके साथ ही उनके आने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। क्या वह अधिवक्ता डॉ. अरुण दीक्षित के द्वारा विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की राज भवन में शिकायत के बाद जांच को आ रहे हैं। यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं है।

मंगलवार को विश्वविद्यालय में राजभवन से कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव सुधीरएम  बोबडे के बुधवार को आने की सूचना आई। वर्ष 2010 में जब वह आगरा में कमिश्नर थे तो उन्होंने विश्वविद्यालय में छापा भी मारा था। तत्कालीन कुलसचिव पीसीएस शत्रुघ्न सिंह की उन्होंने जांच कराई थी। कल उनके आने की खबर से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। खंदारी कैंपस में सफाई शुरू कर दी गई है। वह 11:00 बजे विश्वविद्यालय में आ जाएंगे। 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 2:30 बजे से लेकर 5:00 तक विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए चले जाएंगे।

कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार डॉ. अरुण कुमार दीक्षित ने विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार और बिलों पर मांगे जा रहे कमीशन की प्रधानमंत्री और राजभवन में शिकायत की है। क्या उनकी शिकायत के बाद अपर मुख्य सचिव आ रहे हैं। यह जानने के लिए सभी उत्सुक हैं।

इधर कुछ महीने पहले फैजाबाद की कुलपति की राजभवन में शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद अपर मुख्य सचिव विश्वविद्यालय में निरीक्षण पर पहुंचे थे और उसके बाद अपनी रिपोर्ट कुलाधिपति को सौंपी थी। कुलपति ने इस्तीफा भी दे दिया है। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में भी भ्रष्टाचार की शिकायत हुई है। चार महीने पहले ही कुलपति पद पर विज्ञापन भी निकल गया है। अपर मुख्य सचिव निरीक्षण पर भी आ रहे हैं। आखिर सब कुछ सही तो है? यह जानने के लिए विश्वविद्यालय में सभी शिक्षक और कर्मचारी जुटे हुए हैं।

Previous Post

शमसाबाद पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Next Post

विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

Related Posts

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया

September 12, 2026

आगरा। गुजरात में 6 साल पहले सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को एसटीएफ और गुजरात पुलिस...

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत

September 12, 2026

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम पोखर में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चे के माता-पिता...

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना

September 12, 2026

आगरा। शनिवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी मौके पर...

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा

September 11, 2026

आगरा। यूनाइटेड बैंक फोरम आफ यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को की गई देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर ताजनगरी में...

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

सिकंदरा में युवती पर हमला करने वाला आरोपी पुलिस ने घर दबोचा

September 11, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में युवती को रोककर उसके साथ जबरदस्ती करने और विरोध करने पर बेरहमी से हमला करने के...

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

हत्या के मुकदमे में वांछित 50 हजार का इनामी पकड़ा

September 11, 2026

आगरा। जैतपुर और बमरौली कटारा पुलिस की एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में हत्या समेत कई गंभीर मामलों में वांछित...

Next Post
विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

विधि छात्रों को अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाया गया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडई करना पड़ा भारी, मुकदमा

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गुंडई करना पड़ा भारी, मुकदमा

February 14, 2022
आगरा जयपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

आगरा जयपुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

November 27, 2023
सदर में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़े-फायरिंग में चार घायल

सदर में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़े-फायरिंग में चार घायल

October 17, 2023
लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से होंगे शुरू, चार जून को आएंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजा, 19 अप्रैल से होंगे शुरू, चार जून को आएंगे नतीजे

March 16, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गुजरात में सोना लूट के मामले में 6 साल से फरार चल रहा आरोपी आगरा से पकड़ा गया
  • सदर में पोखर में गिरने से पांच साल के मासूम की हुई मौत
  • पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा भाई मुझे माफ करना
  • शुक्रवार को बैंकों की हड़ताल से करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.