• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोहामंडी थाना पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर से जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

लोहामंडी थाना पुलिस पर हिस्ट्रीशीटर से जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में मामला पहुंचने पर उन्होंने 145 में जमीन कुर्क की कार्रवाई शुरू कराई

June 15, 2025
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। लोहा मंडी थाना पुलिस की मदद से एक हिस्ट्रीशीटर पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचने के बाद काम रुकवा दिया गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी ने जमीन 145 में कुर्क कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने चार्ज लेते ही पहली मीटिंग में थानेदारों से कहा था वह जमीनों पर कब्जे के मामले में ना पड़े। लेकिन लोहामंडी थाना पुलिस ने उनके निर्देशों को अच्छे तरीके से नहीं सुना।  सैयदपाड़ा निवासी चंदो पत्नी सलाम पहलवान ने प्रार्थना पत्र दिया है। वह भूखंड को अपना बता रही हैं। दूसरे पक्ष से अली शेर उसके भाई लाला, जमशेर, औरंगजेब, बाला, दिलशेर हैं। प्रार्थनापत्र के साथ अलीशेर का आपराधिक इतिहास भी लगाया गया है। उसके खिलाफ करीब 40 मुकदमे हैं। पूर्व में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में उसकी संपत्ति जब्त की थी। चंदो पक्ष का आरोप है कि अली शेर और उसके भाइयों का थाना लोहामंडी पर उठना बैठना है। पुलिस की शह पर अचानक जमीन पर काम शुरू कराया गया। शिकायत पर थाना पुलिस ने काम नहीं रुकवाया। आरोपियों ने कहा कि उनकी थाना पुलिस से अच्छी सेटिंग है झूठे मुकदमे में फसवा देंगे। उनके पक्ष के तीन लोग थाने में बैठा लिए। मामला अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह तक पहुंचा। उन्होंने थाने पर जानकारी की तो अचानक काम रुकवा दिया गया। थानाध्यक्ष लोहामंडी रोहित कुमार अवकाश पर हैं। नाई की मंडी थाना क्षेत्र में भी एक जमीन पर जब कब्जा हुआ था तब थाना प्रभारी छुट्टी चले गए थे। बाद में उनकी संलिप्तता प्रतीत होने पर लाइन हाजिर कर दिया गया था। क्या लोहामंडी थानाध्यक्ष की भी संलिप्तता है। इस बात की अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। जमीन किसकी है। यह पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम तय करेगी। भूखंड पर काम उसी के बाद होगा। अली शेर पर कई मुकदमे दर्ज हैं तो दूसरे पक्ष पर भी पांच मुकदमे दर्ज हैं।

चंदो पक्ष का कहना है कि वर्ष 1990 से जमीन पर उनका कब्जा है। वहीं अलीशेर पक्ष के पास 2010 का कोई आदेश है। फिलहाल जमीन को 145 में कुर्क किया जा रहा है। इधर सवाल यह उठ रहा है कि 2010 के आदेश की जांच किसके द्वारा की गई। किसने पुराने विवाद में काम शुरू करने की अनुमति दी?

Previous Post

फतेहाबाद थाना पुलिस ने पकड़े मोटरसाइकिल चोर, 14 मोटरसाइकिल बरामद

Next Post

किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर पुल बनाया जाएगा: पर्यटन मंत्री

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर पुल बनाया जाएगा: पर्यटन मंत्री

किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए 96 करोड़ की लागत से समोगर पर पुल बनाया जाएगा: पर्यटन मंत्री

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आत्महत्या एक वैश्विक संकट: प्रोफेसर पूनम तिवारी

आत्महत्या एक वैश्विक संकट: प्रोफेसर पूनम तिवारी

September 10, 2022
रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है भारत, रुपये में ही करेगा भुगतान, भारतीय करेंसी मजबूत होगी

रूस से सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है भारत, रुपये में ही करेगा भुगतान, भारतीय करेंसी मजबूत होगी

March 17, 2022
छत्ता में वृद्ध की हत्या, पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी

छत्ता में वृद्ध की हत्या, पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में जुटी

September 5, 2022
बाइडन से मोदी की वार्ता से पहले अमेरिका ने दी भारत को चेतावनी

बाइडन से मोदी की वार्ता से पहले अमेरिका ने दी भारत को चेतावनी

April 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.