• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था

धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा हुआ था

वर्ष 2050 तक देश भर में लोगों को इस्लाम से जोड़ना उद्देश्य था

July 26, 2025
in administration, Agra, Crime, Cultural

आगरा। धर्मांतरण गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से भी जुड़ा हुआ था। ऐसा पुलिस पूछताछ में सामने आ रहा है। इसके साथ ही धर्मांतरण गैंग ने अपना टारगेट भी तय कर रखा था। वर्ष 2050 तक देश भर में लोगों को इस्लाम से जोड़ना उनका उद्देश्य था। युवतियों से पूछताछ में इस बात की जानकारी हुई है। 

सदर थाना क्षेत्र की रहने वालीं दो युवतियां 24 मार्च को लापता हुई थीं। उनके पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में उन्हें जानकारी हुई कि उधमपुर (जम्मू कश्मीर) की साईमा उर्फ खुशबू उनकी बेटियों को धर्मांतरण कराके शादी कराने के लिए बहला फुसला कर ले गई है। आगरा पुलिस ने लापता दोनों बहनों को कोलकाता से बरामद किया। इसके बाद चौंकाने वाला सच सामने आया। सच सामने आने के बाद पुलिस ने छह राज्यों में ताबड़तोड़ दबिश देकर धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के सरगना समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह आईएसआईएस आतंकी संगठन के मॉडयूल पर काम कर रहा है। इसके प्रतिबंघित संगठन पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान की एजेन्सियों से जुड़े होने के साक्ष्य भी मिले हैं। इस गिरोह को कनाडा, अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देशों से फंडिंग की जा रही थी। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान और उनके दोनों बेटों सहित दलित युवती से जबरन विवाह करने वाले जुनैद को भी गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस ने मामले में 14 गिरफ्तारी की हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है की गैंग के द्वारा 6 से 7 राज्यों में युवतियों का धर्मांतरण कराया गया है। 

शनिवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया यह एक संगठित ग्रुप है, जो अब्दुल रहमान निवासी दिल्ली एवं आयशा निवासी गोवा के नेतृत्व में कार्य कर रहा था। धर्मांतरण की शिकार युवती ने पूछताछ में बताया कि जब वह कश्मीर में रहती थी तो उसके दोस्तों ने उसे दावाह के लिए बुलाया था। बताया कि 2050 तक पूरे भारतवर्ष में इस्लाम को हम लोग फैलाएंगे। पुलिस के अनुसार दावाह इस्लाम की एक प्रथा है, जिसमें इस्लाम को मानने वालों द्वारा अन्य धर्म के लोगों को बौद्धिक विमर्श के लिए आमंत्रित किया जाता है। इनके बौद्धिक विमर्श के बाद अपने धर्म में इनको शामिल करते हैं। पुलिस के अनुसार जितनी भी लड़कियों और लड़कों का धर्मांतरण कराया गया, उन सभी ने बताया कि पहले उनके दोस्त दावाह के लिए बुलाते हैं। इसके बाद अपने धर्म की अच्छाइयां व दूसरे धर्म के प्रति नकारात्मक बातों को दिमाग में भरा जाता है। यदि किसी को अपने परिवार से कोई समस्या है तो परिवार के बारे में भी नकारात्मक बातें दिमाग में भरते हैं। जो लोग इस कार्य में शामिल हैं वो लोग थाना, न्यायालय, अस्पताल एवं बगीचे आदि जैसी जगहों पर सक्रिय रहते हैं। इन जगहों पर दुखी लोग ज्यादा जाते हैं। इन लोगों का दावाह के माध्यम से धर्मांतरण का प्रयास किया जाता है।

इधर रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि गैंग का कनेक्शन पाकिस्तान से भी है। पाकिस्तान के दो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी गैंग से जुड़े थे। जिन युवतियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता था उनको पाकिस्तान में बैठे लोगों से बात कराई जाती थी। वह उनके ब्रेन वॉश करते थे। इसके अलावा आगरा का रहने वाला रहमान क्राउड फंडिंग के माध्यम से रुपए जमा करता था। उसने फिलिस्तीन के लिए भी क्राउड फंडिंग की थी।  धर्म परिवर्तन के लिए 14 से 25 साल तक के युवाओं को टारगेट करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन गेम का सहारा लेते हैं। पाकिस्तानी ऑनलाइन गेम लूडो स्टार के माध्यम से यह लोग संपर्क करते थे। इस ऐप पर लूडो खेलने वाले हिंदू लड़के लड़कियों के साथ गेम के माध्यम से जुड़ते थे। इसके बाद उनको मैसेज भेजना शुरू करते थे, जो भी उनके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करता था उससे बातचीत शुरू कर देते थे।

Previous Post

भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई थी करीब 25 लाख रुपए की शराब

Next Post

जिला बदर बदमाश से शाहगंज थाना पुलिस की हुई मुठभेड़

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
जिला बदर बदमाश से शाहगंज थाना पुलिस की हुई मुठभेड़

जिला बदर बदमाश से शाहगंज थाना पुलिस की हुई मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

फर्जी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने वाले गिरोह का खुलासा

December 12, 2025
राज्यसभा सांसद नवीन जैन की रेल मंत्री से मांग- ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ किया जाए

राज्यसभा सांसद नवीन जैन की रेल मंत्री से मांग- ईदगाह रेलवे स्टेशन का नाम ‘रावली महादेव रेलवे स्टेशन’ किया जाए

March 9, 2025
जामा मस्जिद की सीढ़ियों में मूर्तियां दबी होने का दावा, देवकीनंदन महाराज ने दायर की याचिका

जामा मस्जिद की सीढ़ियों में मूर्तियां दबी होने का दावा, देवकीनंदन महाराज ने दायर की याचिका

May 15, 2023
पुलिस ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए 50 हजार लोगों के मोबाइल में सेव कराया 1930 नंबर

पुलिस ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए 50 हजार लोगों के मोबाइल में सेव कराया 1930 नंबर

October 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.