• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पेटा ने किया घायल पक्षी को लेकर अनोखा प्रदर्शन, बताया मांझा कितना खतरनाक

पेटा ने किया घायल पक्षी को लेकर अनोखा प्रदर्शन, बताया मांझा कितना खतरनाक

बताया मांझा का हर रूप मनुष्यों, पशुओं और पर्यावरण के लिए खतरनाक है

August 13, 2025
in administration, Agra, Cultural, disaster, Environment, Good Work, Health, National

आगरा। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ़ एनिमल्स इंडिया ‘पेटा’  की एक समर्थक खून से लथपथ पक्षी की पोशाक पहने और कांच मेटल लेपित मांझा में उलझी हुई एक विशाल पतंग पर लेटी हुई थी, जिस पर लिखा था- कांच लेपित डोर पक्षियों के पंखों को काटती है। इस अनोखे अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था कि कांच और धातु पाउडर से लेपित सूती डोर व नायलॉन मांझा हर साल हजारों पक्षियों के साथ-साथ कई मनुष्यों की मौत और गंभीर चोटों के लिए जिम्मेदार है। साथ ही जनता से अपील की गई की पतंगबाजी को सभी के लिए सुरक्षित और आनंदमय बनाने के लिए इन खतरनाक सामग्रियों का उपयोग न करें।

पेटा के द्वारा बीच-बीच में अनोखे अंदाज में पशु पक्षियों के लिए प्रदर्शन किए जाते रहते हैं। बुधवार को आगरा किला पर अनोखा प्रदर्शन किया गया। कोऑर्डिनेटर अथर्व देशमुख ने बताया मांझा न केवल पक्षियों बल्कि मनुष्यों को भी घायल करता है और उनकी जान ले लेता है। हर कोई पतंगबाजी के लिए साधारण सूती डोर चुनकर रोकने में मदद कर सकता है। हम सभी से अपील करते हैं कि मांजा का बहिष्कार करें, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर सभी के लिए खुशियों का अवसर बन सके। मांझा का हर रूप मनुष्यों, पशुओं और पर्यावरण के लिए खतरनाक है। कांच पाउडर और धातु से लेपित तेज धार डोरें पक्षियों की आबादी पर विनाशकारी असर डालते हैं। यहां तक की संकटग्रस्त प्रजातियों जैसे गिद्ध भी इससे नहीं बच पाए। मांझा से पक्षियों के पंख और पेड़ अक्सर बुरी तरह कट जाते हैं या पूरी तरह अलग हो जाते हैं और गहरी चोट के बाद भी वह अक्सर छिप जाते हैं, जिससे बचाव कर्मी उनकी मदद नहीं कर पाते और कई पक्षी खून बहने से तड़प कर मर जाते हैं। मांझा मनुष्य की भी बेवजह जान लेता है। सिर्फ 2025 में ही देश भर में कई मौतें दर्ज की गई हैं जिनमें दिल्ली के 22 वर्षीय युवक, गुजरात का 5 वर्षीय बच्चा और ड्यूटी पर तैनात 30 वर्षीय यूपी पुलिस का कांस्टेबल शामिल है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिहाज से मांझा बेहद खतरनाक है। उन्होंने यह भी बताया कि 2024 में पेटा इंडिया की अपील पर केंद्र सरकार की वैधानिक संस्था जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी प्रकार के मांझा पर प्रतिबंध लगाने और पतंगबाजी के लिए केवल साधारण सूती डोर की अनुमति देने की सलाह दी थी। चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र की सरकारें पहले ही इस दिशा में अधिसूचना जारी कर चुकी हैं।

Previous Post

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी कई लोग घायल

Next Post

उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

Related Posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश

June 5, 2026

आगरा। जगनेर के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बोलेरो चोरी होने की एफआईआर कराई थी। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ...

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

Next Post
उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईपीएस आदित्य कुमार सहित कई पुलिसकर्मी स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सम्मानित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

हत्या में वांछित अभियुक्तों से पुलिस की मुठभेड़

May 22, 2025
महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026
सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

June 25, 2023
50 हजार की रिश्वत लेते हुए बीएसए का बाबू गिरफ्तार

50 हजार की रिश्वत लेते हुए बीएसए का बाबू गिरफ्तार

January 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है
  • वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी
  • भाजपा मंडल अध्यक्ष ने खुद रची अपनी बोलेरो चोरी की साजिश
  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.