आगरा। डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। 12 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा।
बुधवार सुबह गोंडा से दिल्ली स्लीपर बस जा रही थी। जैसे ही स्लीपर बस आगरा एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन नंबर 6 पर पहुंची तभी चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुसमा देवी पत्नी रामपाल निवासी पथार थाना तरबगंज गोंडा, सुधीर रावत पुत्र कमलेश निवासी चंन्द्रापुर किटौली थाना परासपुर गोंडा, उषा पत्नी देवनारायण निवासी भागूपुर गोंडा, उपेंद्र पुत्र घनश्याम सिंह मिश्रा निवासी असरेखी गोंडा, जयप्रकाश तिवारी पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी टी ब्लाक मकान नंबर 870 मंगोलपुरी दिल्ली, वफा पुत्री अजीम जाफरी निवासी मेवात यान गौंडा, रवि प्रकाश पुत्र दरशू निवासी पुरैना रामनगर गोंडा, मनीष पुत्र .दीनदयाल रावत निवासी ढोडेपुरा जुलाहा गोंडा, रामजीत सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी छटकूपुरवा तरबगंज गोंडा, अजय पाठक पुत्र द्वारकानाथ पाठक निवासी टी ब्लॉक मकान नंबर 971 मंगोलपुरी दिल्ली, नमिता पत्नी सत्येंद्र व उनकी पुत्री स्वरा निवासी करनेलगंज गोंडा, आयुष पुत्र निवासी आजनगढ गोंडा शामिल हैं।











