• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हरीपर्वत थाने का बदला स्वरूप, कमिश्नरेट का सबसे बेहतर थाना बना

हरीपर्वत थाने का बदला स्वरूप, कमिश्नरेट का सबसे बेहतर थाना बना

शुक्रवार को एडीजी जोन, आईजी रेंज, पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त ने किया उद्घाटन

August 18, 2023
in administration, Agra, Development, News, Police

आगरा। हरीपर्वत थाने का स्वरूप बदल गया है। जो भी उसे नए स्वरूप में देख रहा है उसकी तारीफ करते नहीं थक रहा। स्थिति यह है कि एमजी रोड से निकलने वाले राहगीर अपने वाहनों को रोककर थाने की फोटो ले रहे हैं। कई लोग थाने के सामने खड़े होकर अपनी सेल्फी भी ले रहे हैं। कोई थाने को होटल लुक में बता रहा है तो कोई बड़ी कारपोरेट कंपनी लुक में। थाने को बेहतर बनाने में इंस्पेक्टर हरीपर्वत ने दिन रात एक कर दिए। इसके लिए अधिकारियों ने उनकी पीठ थपथपाई और 100 में से 100 नंबर दिए।

बता दें की हरीपर्वत थाने की बिल्डिंग जर्जर होती जा रही थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार द्वारा थाने का नवीनीकरण कराया गया है। शुक्रवार को नए स्वरूप में बदले थाने का एडीजी जोन राजीव कृष्ण, आईजी रेंज दीपक कुमार, पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रतिंदर सिंह, पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी के द्वारा आईएसओ सर्टिफाइड थाना हरीपर्वत और ई मालखाना का उद्घाटन किया। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने कहा कि थाने को नए स्वरूप में देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है, उन्होंने बताया कि थानों की फिटनेस और रखरखाव के लिए काफी बजट भी मिल रहा है। आगरा जोन के सभी जिलों में थाने नए रूप में नजर आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने उन व्यापारियों की भी प्रशंसा की जिन्होंने थाने को नए स्वरूप में बदलने के लिए योगदान दिया है। एडीजी जोन ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस भी उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार रहेगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि हरीपर्वत थाने द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, अपराध, अपराधियों से बचाव, कानून का पालन कराने, संदेहास्पद लोगों पर निगरानी, आम जन से सहयोगात्मक रवैया, आपातकालीन तुरंत कार्रवाई, वीआईपी सुरक्षा, मानव तस्करी से लोगों का बचाव करने आदि संबंधित क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम मानकों पर खरा उतरने के कारण क्वालिटी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा आईएसओ सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है।

नए स्वरूप में बदलने के बाद हरीपर्वत थाना।

उद्घाटन के दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन रवि कुमार, उपायुक्त नगर सूरज राय, पुलिस उपायुक्त पूर्वी सोमेंद्र मीणा, पुलिस उपायुक्त पश्चिम सोनम कुमार, पुलिस अपर उपायुक्त प्रोटोकॉल शिवराम यादव,  ट्रैफिक अरुण चंद, क्राइम राजीव कुमार सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह, सौरव सिंह, मयंक तिवारी, रवि गुप्ता, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका वर्मा, इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार, निरीक्षक अपराध प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही, इंस्पेक्टर आलोक कुमार, इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा, चौकी प्रभारी संजय प्लेस नीलम राणा, महिला थाना प्रभारी डेजी पवार, चौकी प्रभारी खंदारी राजकुमार बालियान, चौकी प्रभारी देहली गेट निशामक त्यागी, कॉन्स्टेबल गौरव कुमार आदि शामिल रहे।

पत्रकार वार्ता के दौरान एडीजी जोन राजीव कृष्ण। साथ में हैं पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह, आईजी रेंज दीपक कुमार, पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी, डीसीपी रवि कुमार, डीपी सिटी सूरज राय,डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार व अन्य।
क्वालिटी रिसर्च ऑर्गनाइजेशन द्वारा दिया गया आईएसओ सर्टिफिकेट।
Previous Post

एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना की ओर से ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ

Next Post

यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

यूपी में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अनुपम कुलश्रेष्ठ नईं एडीजी आगरा जोन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने बसपा से दिया इस्तीफा

January 14, 2022
एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालिका के साथ की गंदी हरकत, गिरफ्तार

September 11, 2024
वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

वार्ड नंबर 35 पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

August 6, 2024
ताजगंज में कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मची अफरा तफरी

ताजगंज में कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मची अफरा तफरी

June 5, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.