• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गिजौली गांव में जातीय तनाव पर सियासत तेज, सांसद सुमन का पुतला फूंका

गिजौली गांव में जातीय तनाव पर सियासत तेज, सांसद सुमन का पुतला फूंका

सांसद सुमन की प्रतिक्रिया के बाद भाजपा सांसद नवीन जैन ने भी प्रतिक्रिया की व्यक्त

September 17, 2025
in administration, Agra, Cultural, Politics

आगरा। खंदौली थाना क्षेत्र के गिजौली गांव में जातीय तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गांव में पहुंचे थे उनके दौरे के बाद विरोधी पक्ष ने बुधवार को उनका पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। सांसद सुमन के प्रतिक्रिया देने के बाद भाजपा सांसद नवीन जैन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे यहां सियासत गरमा गई है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार भी दो दिन पहले रात में गांव पहुंचे थे।

गिजौली गांव में बीते दिनों मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई और हालात तनावपूर्ण बन गए। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद पांच आरोपी अब तक जेल भेजे जा चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन मंगलवार को गिजौली गांव पहुंचे थे और उन्होंने दलित समाज के लोगों से मुलाकात की थी। इस पर गांव के दूसरे पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आज खंदौली के पड़ाव चौराहे पर सुमन का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि सुमन केवल एक ही पक्ष से मिले और उनकी बात नहीं सुनी। खुद का पुतला जलाए जाने पर सांसद सुमन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ओछी मानसिकता के चलते समाज में वैमनस्य फैलाना चाहते हैं। कमजोर वर्गों को मारोगे और रोने भी नहीं दोगे, ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि गिजौली की घटना पर अपराधियों के खिलाफ गुण-दोष के आधार पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, हर समाज में अच्छे-बुरे लोग होते हैं। सभी जातियों और धर्मों का सम्मान करना और समतामूलक समाज की स्थापना करना ही उनकी राजनीति का आधार है।

इधर भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भी सुमन पर हमला बोला। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार कार्यक्रम में पहुंचे नवीन जैन ने कहा कि सांसद सुमन की अब उम्र हो गई है और वह बोलना कुछ चाहते हैं पर बोल कुछ और जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुमन पहले राणा सांगा पर बयान देकर विवाद खड़ा कर चुके हैं और अब जाट समाज पर अनुचित टिप्पणी कर रहे हैं। इससे उनकी पार्टी को नुकसान हो रहा है। 

Previous Post

माता सीता का सुसज्जित मंगल डोला झूमते हुए निकला

Next Post

बैंड बाजे के साथ निकल रही राम बारात, सुबह पहुंचेगी जनकपुरी

Related Posts

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे

August 1, 2026

आगरा। जगदीशपुरा क्षेत्र में पुलिस ने बंद मकान में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारा। मौके से 13 जुआरियों...

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही

August 1, 2026

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर...

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई

July 31, 2026

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन कोचिंग के नाम पर एक छात्रा को होटल बुलाए जाने का मामला सामने आया...

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए

July 31, 2026

आगरा। एफएसडीए ने शुक्रवार को  आटा, मैदा, सूजी, बेसन और दलिया के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच...

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

सदर में दिनदहाड़े चोरों ने महिला रेलकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना, लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण-नगदी चोरी

July 30, 2026

आगरा। थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरों ने एक महिला रेलकर्मी के सूने घर...

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

July 30, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट के 23 जुलाई 2026 के आदेश के बाद टीटीजेड में उद्योगों की मंजूरी प्रक्रिया सख्त कर दी...

Next Post
बैंड बाजे के साथ निकल रही राम बारात, सुबह पहुंचेगी जनकपुरी

बैंड बाजे के साथ निकल रही राम बारात, सुबह पहुंचेगी जनकपुरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

नगर निगम के रडार पर कबाड़ी, डेंगू लार्वा मिलने पर पांच हजार का जुर्माना

October 4, 2024
जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

जल्द और उचित उपचार से निमोनिया के ठीक होने की संभावनाएं ज्यादा: डॉ. नांगिया

December 23, 2022
चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

चार्ज लेने से पहले ही वापस बुला लिए गए इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार

May 26, 2025
रोडवेज बस की सीढ़ियां और दरवाजा टूट कर गिरा, यात्री घायल

रोडवेज बस की सीढ़ियां और दरवाजा टूट कर गिरा, यात्री घायल

July 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जगदीशपुरा में बंद मकान में चल रहा था जुआ, 13 दबोचे
  • बटेश्वर में निर्माणाधीन कॉरिडोर को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल, एक्स पर लिखा मजबूत बेस तैयार किए सीधे मिट्टी पर पीसीसी डाली जा रही
  • युवक ने पढ़ाने के बहाने होटल के कमरे में बंद कर लिया, छात्रा के शोर मचाने पर हुई धुनाई
  • एफएसडीए ने फ्लोर मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों से 16 खाद्य नमूने संग्रहित किए
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.