आगरा। शारदीय नवरात्र का पावन पर्व कल सोमवार 22 से शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होगी।
शारदीय नवरात्र 2025 तिथि लिस्ट, कब होगी किस देवी की पूजा
22 सितंबर 2025 नवरात्र पहला दिन – मां शैलपुत्री
23 सितंबर 2025 नवरात्र दूसरा दिन – मां ब्रह्मचारिणी
24 सितंबर 2025 नवरात्र तीसरे दिन – मां चंद्रघंटा
25 सितंबर 2025 नवरात्रि तीसरे दिन – मां चंद्रघंटा
26 सितंबर 2025 नवरात्रि चौथा दिन – मां कूष्माण्डा
27 सितंबर 2025 नवरात्रि पांचवां दिन – मां स्कंदमाता
28 सितंबर 2025 नवरात्रि छठा दिन – मां कात्यायनी
29 सितंबर 2025 नवरात्रि सातवां दिन – मां कालरात्रि
30 सितंबर 2025 नवरात्रि आठवा दिन – मां महागौरी/ सिद्धिदात्री
01 अक्टूबर 2025 नवरात्रि नौवां दिन – मां सिद्धिदात्री
घटस्थापना शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, सोमवार सुबह घटस्थापना का शुभ समय सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भी साधक घटस्थापना कर सकते हैं।










