• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में मोहम्मद जाहिद और उसके भाई पर मुकदमा

एफआईआर में करीब 50 लाख रुपये के गबन, फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचित पत्र बनाने के आरोप

September 24, 2025
in administration, Agra, Corruption, Crime, Cultural

आगरा। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आगरा की वक्फ संपत्तियों में करोड़ों की हेराफेरी और फर्जीवाड़े के मामले में कमेटी के सचिव आजम खां मलिक की शिकायत पर पुलिस ने समिति के अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद और उसके भाई फैसल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में करीब 50 लाख रुपये के गबन, फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचित पत्र बनाने, समिति कार्यालय पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।

सचिव आजम खा मलिक ने शिकायत में कहा है कि 12 नवंबर 2021 को सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ ने वक्फ नंबर 74-94 आगरा की प्रबंध समिति का गठन किया था। इसमें उन्हें सचिव और मोहम्मद जाहिद को अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आरोप है कि इसके बाद जाहिद और उसका भाई फैसल गैरकानूनी तरीके से वक्फ संपत्तियों का किराया वसूलने लगे और कुछ संपत्तियों का ट्रांसफर कर दिया। इस दौरान उन्होंने लगभग 50 लाख रुपये किरायेदारों से वसूलकर अपने पास रख लिए, जो वक्फ खाते में जमा नहीं किए गए। सचिव आजम खां ने बताया कि प्रबंध समिति ने 10 अक्टूबर 2022 और 15 सितंबर 2024 को बैठक कर जाहिद को बहुमत से हटाने का प्रस्ताव पारित कर वक्फ बोर्ड को भेजा। जांच के दौरान जाहिद ने खुद स्वीकार किया कि उसके पास 50 लाख रुपये हैं, लेकिन वक्फ बोर्ड अधिकारियों की मिलीभगत से कार्रवाई रोक दी गई। नौ अगस्त 2025 को जाहिद के भाई फैसल ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के तत्कालीन सीईओ के फर्जी हस्ताक्षर से कूटरचित पत्र जारी किया, जिसमें सचिव के अधिकार खत्म करने का दावा किया गया। इस पत्र को असली साबित करने के लिए जाहिद ने ऑडियो भी वायरल किया। सचिव का कहना है कि जाहिद ने जामा मस्जिद कार्यालय पर ताला तोड़कर कब्जा कर लिया और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद के पेश इमाम को भी नमाज पढ़ाने से रोका जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

सैंया थाने के सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया युवक का अपहरण मांगी फिरौती गिरफ्तार

Next Post

भाजपा नेताओं को पहले स्वयं स्वदेशी अपनानी चाहिए: सुमन

Related Posts

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

नवीन जैन के सवाल पर वंदे भारत ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की प्रगति पर रेल मंत्री ने दिया जवाब

August 6, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देश में वंदे भारत ट्रेनों के विस्तार, हाई-स्पीड रेल नेटवर्क, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट...

मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

August 6, 2026

आगरा। इरादतनगर थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोर मैनेजर से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे...

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए

August 5, 2026

आगरा।  सदर क्षेत्र स्थित नंद प्लाजा में बुधवार को एसीपी ताजगंज व एलआईयू की संयुक्त टीम ने  प्लाजा में संचालित...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

August 5, 2026

आगरा। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए...

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

पासपोर्ट सेवाओं में बड़ा बदलाव, सांसद नवीन जैन के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने संसद में दी डिजिटल सुधार और नई सुविधाओं की जानकारी

August 4, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने संसद में देशभर में पासपोर्ट सेवाओं के आधुनिकीकरण, ई-पासपोर्ट के क्रियान्वयन, पासपोर्ट सेवा केंद्रों...

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

August 4, 2026

आगरा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लॉट का बैनामा कर करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर कब्जा करने वाले गिरोह के...

Next Post
भाजपा नेताओं को पहले स्वयं स्वदेशी अपनानी चाहिए: सुमन

भाजपा नेताओं को पहले स्वयं स्वदेशी अपनानी चाहिए: सुमन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चोरों में पुलिस का खौफ नहीं, आंवलखेड़ा चौकी के पास आभूषण-दुकान में लाखों की चोरी

चोरों में पुलिस का खौफ नहीं, आंवलखेड़ा चौकी के पास आभूषण-दुकान में लाखों की चोरी

July 14, 2023
एत्माउद्दौला थाने से छूटा वारंटी, किसने और क्यों छोड़ा अधिकारी जांच में जुटे

एत्माउद्दौला थाने से छूटा वारंटी, किसने और क्यों छोड़ा अधिकारी जांच में जुटे

February 24, 2025
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा, डीएम केंद्र व्यवस्थापक से बोले कैसी भी गलती स्वीकार नहीं होगी

February 14, 2026
महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन और एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी गई

महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन और एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी गई

March 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नवीन जैन के सवाल पर वंदे भारत ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं की प्रगति पर रेल मंत्री ने दिया जवाब
  • मैनेजर से हुई लूट का इरादतनगर पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
  • सदर के नंद प्लाजा में एलआईयू ने मारा छापा, कई युवक-युवतियां पकड़े गए
  • लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के महज 23 दिन बाद ही सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.