• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आज चौथे दिन भी नहीं लगा नदी में डूबे सात लोगों का सुराग, एसडीआरएफ-एनडीआरफ व सेना के प्रयास जारी

आज चौथे दिन भी नहीं लगा नदी में डूबे सात लोगों का सुराग, एसडीआरएफ-एनडीआरफ व सेना के प्रयास जारी

बांध को पूरा करने के लिए मेरठ से विशेषज्ञों और मजदूरों की एक टीम भी जुटी हुई

October 5, 2025
in administration, Agra, disaster

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र की ऊटंगन नदी में डूबे 13 युवकों में से सात युवकों का आज चौथे दिन भी सुराग नहीं लग सका है। हालांकि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के प्रयास लगातार जारी हैं। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है। वहीं उन लोगों के परिवार भी मौजूद हैं जो युवक गायब हैं। इन परिवार के लोगों की रोते-रोते आंखें सूज गई हैं। बस उन्हें उसे पल का इंतजार है कि उनका सुराग लग जाए। जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर, भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौके पर मौजूद हैं।

कुशियापुर गांव के लोग गुरुवार दोपहर देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए डूंगरवाला गांव के पास लेकर आए थे। विसर्जन के दौरान 13 लोग उटंगन नदी में डूब गए थे। हादसे में पांच युवकों की मृत्यु हो गई थी। वहीं एक युवक का उपचार चल रहा है। सात की तलाश जारी है। रविवार को भी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मिलकर सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। बांध को पूरा करने के लिए मेरठ से विशेषज्ञों और मजदूरों की एक टीम घटनास्थल पर लगी हुई है। खोज अभियान में सहायता के लिए स्थानीय युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 40 मीटर लंबा अस्थायी मिट्टी का बांध तैयार किया है। इससे नदी के लगभग 250 मीटर क्षेत्र में पानी का बहाव रोका गया है, ताकि डूबे युवकों की तलाश आसान हो सके। जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से नदी की धारा को मोड़कर बीच में नाला बनाकर दूसरी ओर किया गया है ताकि जलस्तर घटाया जा सके। घटनास्थल पर हजारों की संख्या में लोग जमा हैं और परिजन नदी की ओर टकटकी लगाए अपने अपनों के लौटने की उम्मीद में डटे हुए हैं। भरतपुर जिले में ऊटंगन नदी का बहाव रोकने के आदेश दिए गए हैं। आगरा जिले की सीमा में घुसियाना गांव पर जेसीबी मशीनों के जरिए मिट्टी से भरे कट्टों से पानी रोका जा रहा है। फजीहतपुर और निमैना चेकडेम के पट भी बंद कर दिए गए हैं ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान जलस्तर नियंत्रित रखा जा सके।

Previous Post

देर रात मथुरा-दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में चार लोगों की हुई मौत

Next Post

लापता सात युवकों में एक युवक का शव और मिला

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
लापता सात युवकों में एक युवक का शव और मिला

लापता सात युवकों में एक युवक का शव और मिला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डॉ. हरीश रौतेला होंगे अब क्षेत्र संपर्क प्रमुख व ABVP के मनोज नीखरा को संघ में नई जिम्मेदारी

डॉ. हरीश रौतेला होंगे अब क्षेत्र संपर्क प्रमुख व ABVP के मनोज नीखरा को संघ में नई जिम्मेदारी

March 15, 2026
स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

स्कूल के बच्चों से भरी वैन नाले में गिरी, बच्चों के बीच में मची चीख पुकार

July 2, 2025
लव जिहाद का एक और मामला

लव जिहाद का एक और मामला

September 4, 2023
अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले को सदर पुलिस ने पकड़ा

अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले को सदर पुलिस ने पकड़ा

January 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.